प्रियंका चोपड़ा की बेटी 100 दिन बाद अस्पताल से लौटी, मदर्स डे पर दिखाई की बेटी की पहली झलक

ग्लोबल स्टार बन चुकीं भारत की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मां बनीं हां। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया (Priyanka Chopra Instagram) के जरिए अपने फैंस को दी थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra And Nick Jonas) में जब से अपने माता-पिता (Priyanka ChopraAnd Nick Jonas Become Parents) बनने की खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था, तभी से फैंस के बीच उनकी बेटी की पहली झलक देखने की बेताबी बनी हुई थी। सभी एक्ट्रेस की बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब थे। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए बेटी की पहली तस्वीर (Priyanka Chopra Daughter First Photo) शेयर की है।

Priyanka Chopra Daughter

मदर्स डे पर प्रियंका ने दिखाई बेटी की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे के मौके पर अपनी नन्हीं जान की तस्वीर शेयर करते हुए अपने मदर्स डे की स्पेशल झलक दिखलाई है। हालांकि इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की शक्ल को छुपाया हुआ है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटो शेयर की है उसमें बच्चे के चेहरे पर उन्होंने एक हार्ट इमोजी अटैच किया है।

बेटी के साथ शेयर की इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नज़र आ रही हैं। प्रियंका ने अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए गले से लगा रखा है और निक जोनस बड़े प्यार से अपनी बेटी को निहार रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

100 दिन बाद अस्पताल से लौटी नन्ही जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए अपने मां बनने के एहसास को साझा किया है। इस दौरान उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- इस मदर्स डे के मौके पर मैं आपको बताना चाहती हूं कि हम पिछले कुछ महीनों से एक रोलर कोस्टर राइड पर बैठे हुए हैं। हमें पता है कि और भी लोगों ने इस तरह का अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 दिन से ज्यादा दिनों तक रहने के बाद हमारी बच्ची आखिरकार घर आ गई है। हर परिवार की यात्रा अद्वितीय होती है और इसके लिए एक निश्चित स्तर के विश्वास की जरूरत होती है। हमारे जीवन के बीते हुए कुछ महीने काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

Priyanka Chopra Daughter

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस पोस्ट में उन लोगों का धन्यवाद भी किया है, जिन्होंने उनकी बेटी के स्वस्थ होने की कामना की थी। प्रियंका ने लिखा- अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो हमें यह एहसास होगा कि हर पल कितना कीमती और परफेक्ट होता है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई हैऔर रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई, लॉस एंजिल्स में हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ का मैं शुक्रिया करना चाहती हूं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हर कदम पर साथ दिया। अब हमारा अगला सफर शुरू होता है और हमारी बेटी वास्तव में बेहद स्ट्रॉन्ग है… चलो आगे बढ़ें एमएम.. मम्मी और डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं।

Share on