Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शेयर की बोल्ड तस्वीर, देसी गर्ल के विदेशी प्यार ने लुटा फैंस का दिल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हर दिन अपनी दिलकश अदाओं और खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल लुटती रहती है। वही एक बार फिर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas Romantic Photos) के साथ अपने रोमांटिक अंदाज की एक तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस के दिलों को धड़का दिया है। इस तस्वीर में दोनों काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट की लिखा है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Romantic Photos

निक जोनस संग कोजी अंदाज में नजर आई प्रियंका

मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने स्कीवियर परफेक्ट मोमेंट में अपना पैसा इन्वेस्ट किया है। यह दोनों का पहला ज्वाइंट वेंचर बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- यह हमारे लिए एक बेहद खास दिन है। हम परफेक्ट मोमेंट परिवार में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टर और एडवाइजर के तौर पर शामिल होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

 

whatsapp channel

google news

 

Priyanka Chopra and Nick Jonas Romantic Photos

पोस्ट के साथ शेयर तस्वीर ने लुटा दिल

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस पोस्ट के साथ जो तस्वीर शेयर की है, इसमें दोनों काफी कोजी अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के गले लगते हुए कैमरे को देख कर पोज दे रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने ग्रे एंड व्हाइट कलर के कॉन्बिनेशन का आउटफिट पहना है, तो वहीं निक जोनस ने भी ब्लू कलर की जैकेट के साथ वाइट टी शर्ट में हैंडसम लग रहे है। इस तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

Share on