Thursday, November 30, 2023

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा: मिस वर्ल्ड खिताब जीतने से पहले हुआ था हादसा, स्टेज पर जाने से पहले …

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर एक नया इतिहास बनाया था। लेकिन अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले उनके साथ एक हादसा हुआ था और उन्हें चोट लग गई थी। जिसे उन्होंने जुगाड़ से छुपाया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में उनकी बायोग्राफी किताब अनफिनिश्ड पब्लिश हुई है।

कही ये बात

एक शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले की घटना को याद करते हुए कहा कि ‘उस समय मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी। वहां पर करीब 90 लड़कियां थी जो बैकस्टेज में यहां-वहां घूम रही थी और अपना हेयर स्टाइल और मेकअप करवा रही थी। मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी इसी में किसी ने धक्का दे दिया घबराहट में मैंने खुद को जला लिया और अपनी त्वचा को खरोच दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने शो के दौरान आगे बताया कि खरोच से मेरे स्कीन पर एक बड़ा सा दाग आ गया। मैंने अपने दाग को कंसीलर और बालों से छुपा लिया जब भी मैं इस बारे में सोचती हूं की सच में क्या मैंने अपने बालों को अपने दाग को छुपाया था। प्रियंका की इस जुगाड़ से सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 
whatsapp channel

आपको बता दें कि यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब प्रियंका ने कुछ खुलासा किया हो इससे पहले भी उन्होंने मिस वर्ल्ड के दौरान अपने वार्डरोब मालफंक्शन का भी खुलासा किया था और बताया था कि कैसे उन्होंने बड़ी ही चालाकी से छुपा दिया था म। उस समय लोगों को लग रहा था कि प्रियंका चोपड़ा लोगों को नमस्ते कर रही है लेकिन वह अपनी ड्रेस पकड़े हुई थी।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे।

google news

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles