Happy New Year: Priyanka Chopra ने शेयर किया न्यू ईयर लुक, एक्ट्रेस की तस्वीर देख फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नए साल की तैयारी में जुट गई है। इसका खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) पोस्ट के जरिए किया है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखती है। वही नए साल का आगाज करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra New Year Post) ने काफी शानदार पोस्ट किया है। उनके फैंस उनके इस दिलकश अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देसी गर्ल ने जीता फैन्स का दिल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी है। दरअसल प्रियंका ने नए साल का आगाज करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें वह काफी शानदार मूड में नजर आ रही है। देसी गर्ल ने इस दौरान पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है और वह झूले पर झूलती हुई दिखाई दे रही है। खुले बालों में लगाये गोगल में प्रियंका की फोटो उनकी खूबसूरती बयां कर रही है। प्रियंका ने अपनी फोटो के साथ में लिखा है- नए साल 2022 के लिए तैयार

whatsapp channel

google news

 

अदा पर फिदा फैंस

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर फैन्स भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया है। ऐसे में ज्यादातर कमेंट उनके लुक्स की तारीख को लेकर ही किए गए हैं।

देसी गर्ल का विदेशी तबका

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड (Priyanka Chopra Hollywood Movies) तक दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। यही कारण है कि एक्ट्रेस के प्रशंसक पूरी दुनिया भर में फैले हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा एडमायर्ड वुमन 2021 (Admire women 2021) लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में सफल साबित हुई है। बता दें साल 2021 में हुए इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42 हजार लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने दसवां स्थान हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है।

Share on