प्रियंका चोपड़ा ने खोले बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े राज, कहा- काली बिल्ली कहते थे मुझे, नहीं देते थे उतने पैसे

Priyanka Chopra On Bollywood: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल कहा जाता है। आज वह सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय के जलवे दिखा लोगों को अपना मुरीद बना रही है। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल एक्ट्रेस कहा जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बीबीसी की ‘100 विमेन’ लिस्ट (BBC 100 Women List) एंट्री ली है। इसके साथ ही प्रियंका ने बीबीसी के साथ एक खास बातचीत करते हुए बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े और जिन्होंने सच का खुलासा किया है। इस दौरान प्रियंका ने बताया कि किस तरह उनके डाक स्किन टोन के लिए उन्हें काली बिल्ली बुलाया जाता था। इतना ही नहीं उनके स्किन कलर के चलते उनके पैसे काट लिए जाते थे।

काली बिल्ली कहकर बुलाते थे लोग- प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा ने बीबीसी को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बॉलीवुड में काफी कुछ सुनना पड़ा था। शुरुआत में उनका करियर उनके डाक स्किन टोन के चलते काफी मुश्किलों से गुजरा था। प्रियंका ने जब अपने करियर की शुरुआत की इस दौरान उन्हें लोग काली बिल्ली कहकर चिढ़ाया करते थे। यह नाम उन्हें किसी मजाक के चलते नहीं, बल्कि उनके डाक स्किन कलर के चलते दिया गया था।

Priyanka Chopra

प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में रंगभेद बहुत ज्यादा किया जाता है और वह भी इसका शिकार हो चुकी हैं। रंगभेद के चलते उन्होंने काफी परेशानियां झेली हैं। लोग सिर्फ उन्हें काली बिल्ली ही नहीं बुलाते थे, बल्कि उनके स्किन कलर के चलते उन्हें ट्रोल भी किया करते थे और मजाक क्यों उड़ाते थे।

डार्क स्किन के करण हीरो से कम मिलते थे पैसे

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई घिनौनी सच का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे फिल्में करने पर उन्हें हीरो से कम पैसे दिए जाते थे। प्रियंका ने कहा कि शुरू-शुरू में उन्होंने यह सब नोटिस की। आंखें फिल्म के हीरो को जितने पैसे मिलते थे। प्रियंका को उसका सिर्फ 10% ही दिया जाता था। इतने बड़े अंतर के पीछे उन्हें कोई वजह समझ में नहीं आती थी, लेकिन बाद में उन्हें समझ में आया कि यह सब इसलिए होता है क्योंकि वह एक लड़की है।

Priyanka Chopra

प्रियंका कहती है कि बॉलीवुड में कई सालों से महिलाओं और पुरुषों के बीच पैकेज को लेकर बड़ा अंतर रहा है और आज भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो के मुकाबले हीरोइनों को कम पैसे दिए जाते हैं। बॉलीवुड के इस रवैये का मानने के अलावा यहां एक्ट्रेस के पास और कोई चारा भी नहीं है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।