बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना मुरीद बना देने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मां बनी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra And Nick Jonas) ने सरोगेसी के जरिए अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया है। वहीं अब तक प्रियंका और निक के बेबी (Priyanka Chopra And Nick Jonas Baby) की तस्वीर मीडिया के सामने नहीं आई है। दोनों ने अब तक अपने बेबी के नाम और चेहरे को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि दोनों ने अपने बेबी के लिए अपने घर को रिनोवेट जरूर कराया है, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया (Priyanka Chopra New Photos Viral) पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
मां बनने के बाद बदल गई प्रियंका
वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिलिस की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। खास बात ये रही कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा को पहचानना भी मुश्किल था। प्रियंका चोपड़ा ने काफी वेट गेन (Priyanka Chopra Wait Gain Photos Viral) कर लिया है। प्रियंका पहले के मुकाबले काफी अलग लग रही है। बढ़े वजन और नो मेकअप लुक के साथ उनके बिखरे बाल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है।
बढ़े वजन और नो मेकअप लुक के साथ प्रियंका अपनी वायरल तस्वीरों में काफी फॉर्मल कपड़ों में नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने बालों का बन बना रखा है और उनके बाल काफी बिखरे हुए हैं।
मालूम हो कि प्रियंका ने जब सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की कि सरोगेसी के जरिए हम माता पिता बन गए हैं, तो उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और तमाम लोगों ने उन्हें जिंदगी के इस नए पड़ाव की शुभकामनाएं दी। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने उनसे अलग-अलग तरह के सवाल भी किए।
बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बेबी का जन्म एक प्रीमेच्योर बेबी के तौर पर जन्म से 12 हफ्ते पहले दक्षिण कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में हुआ था। बच्चे की डिलीवरी के बाद से लेकर अब तक दोनों ने बच्चे से जुड़ी कोई जानकारी साझा की है।