Priyanka Chopra ने मां बनने के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- प्रैक्टिस जारी…

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फैन फॉलोइंग ऑल ओवर वर्ल्ड में फैली हुई है। प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल एक्ट्रेस है। बॉलीवुड की दुनिया में प्रियंका को देसी गर्ल के नाम से जाना जाता है। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल (Priyanka Chopra Personal Life) लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। वही हाल फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra And Nick Jonas) की फैमिली प्लानिंग को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा बेबी प्लानिंग (Priyanka Chopra on baby planning) को लेकर क्या कुछ सोच रही हैं। वही जब उनसे बेबी प्लैनिंग को लेकर सवाल किया गया, तो देखिए उन्होंने किस अंदाज में मजेदार जवाब दिया।

बेबी प्लानिंग पर देसी गर्ल का जवाब

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को हमेशा उनके काम के चलते खासा बिजी ही देखा गया। ऐसे में प्रियंका का भी कहना है कि- वह फिलहाल अपने करियर को लेकर फोकस है। प्रियंका ने बताया कि बेबी उनके और निक के भविष्य का बहुत बड़ा हिस्सा है। ऐसे में जब भी वह परिवार को आगे बढ़ाने की प्लानिंग करेंगे, तो ऐसे में वह अपनी लाइफ को थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना ही प्रेफर करेंगे।

whatsapp channel

google news

 

दरअसल हाल ही में एक हॉलीवुड पोर्टल संग बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि- भविष्य में वह मां बनेगी, लेकिन जब भी ऐसा होगा तो वह उनकी और निक की लाइफ में बड़ा बदलाव देखती है। ऐसे में बातचीत के दौरान प्रियंका ने अपनी आगे की प्लानिंग को लेकर भी काफी कुछ बताया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों फिलहाल अपने काम को लेकर फुल फोकस है। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बिजी है। ऐसे में जब प्रियंका और निक की बिजी लाइफ को लेकर सवाल उठा, तो प्रियंका ने बिंदास अंदाज में इसका जवाब दिया। प्रियंका ने कहा कि- हम प्रैक्टिस को लेकर इतने बिजी नहीं है…

याद दिला दें साल 2019 में फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन के दौरान भी प्रियंका चोपड़ा से बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि- हां हम पहले घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके बाद हम बेबी प्लानिंग भी जरूर करेंगे। हम दोनों चीजों को लेकर काफी पॉजिटिव है।

Share on