पहली बार मां बनीं प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पहली सेल्फी, अब ऐसी दिखने लगी है एक्ट्रेस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनी है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Become Mother) ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा करते हुए उनकी निजी जिंदगी की निजता को बनाए रखने की अपील की थी। वही एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू (Priyanka Chopra Interview) के दौरान कहा था कि फिलहाल वह अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की ओर खासतौर पर ध्यान देना चाहती है। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक नई तस्वीर शेयर (Priyanka Chopra New Photos) कर अपनी फैंस का ध्यान पूरी तरह से अपनी और खींच लिया है।

Priyanka Chopra

देसी गर्ल बनीं मां का नया अंदाज

मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की यह सेल्फी तस्वीर हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। इस दौरान प्रियंका इस तस्वीर में बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही है। प्रियंका का लुक देखकर साफ लग रहा है कि वह काफी फ्रेश मूड में है।

Priyanka Chopra

whatsapp channel

google news

 

इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान प्रियंका ने 2 तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में प्रियंका एकदम फ्रेश मूड में नजर आ रही है, तो ही दूसरी तस्वीर में उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है। वहीं प्रियंका के दोनों अवतार देखकर उनके फैंस उस पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा दोनों ही तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यही वजह है कि उनके फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं। इस दौरान प्रियंका की इस तस्वीर पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं और प्रियंका की खूबसूरती को शब्दों में बयां किया है।

Priyanka Chopra

बता दे प्रियंका की यह तस्वीर शेयर होने के कुछ मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। वही अब तक यह तस्वीर 13 लाख 27 हजार लाइक्स और कमेंट का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Share on