Surrogacy: ये सभी एक्ट्रेस दूसरी महिला की कोख किराए ले बनी माँ, प्रियंका से लेकर गौरी खान तक है शामिल

Bollywood Actress Who Did Surrogacy: साउथ के सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश (Nayanthara-Vignesh Kids) ने 9 अक्टूबर को यह खबर साझा की कि दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। शादी के 4 महीने बाद उनके माता-पिता बनने की खबर सुनने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई संदेश देने की जगह ताने देना और सवाल करना शुरू कर दिया है। हर कोई उनके इतनी जल्दी माता-पिता बनने के पीछे के कारणों को लेकर सवाल उठा रहा है। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बताते हैं, जो इससे पहले सरोगेसी के जरिए माता पिता बन चुके हैं।

गौरी खान और शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और गौरी खान पहले से एक बेटे और बेटी के माता-पिता थे, लेकिन दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपने बेटे अबराम को जन्म दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सरोगेसी के जरिए मां बनने का आईडिया सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा ने दिया था, जो खुद भी सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बेटे को जन्म दे चुकी हैं।

whatsapp channel

google news

 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पहले अपने बेटे विहान का स्वागत कर चुके थे। इसके बाद शिल्पा ने दोबारा मां बनने के लिए कई बार कोशिश की और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में आखिरकार उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया और बेटी समीक्षा की मां बनी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल की शुरुआत में यह खबर साझा की थी कि वह और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की बेटी जन्म के समय प्रीमेच्योर बेबी थी, जिसके चलते उसे काफी लंबे समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

एकता कपूर

एकता कपूर एक सिंगल मदर है। वह सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी थी। एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। बता दे यह उनके पिता जितेंद्र कपूर का असली नाम ।है एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बन चुके हैं।

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने कई बार प्रेगनेंसी कंसीव करने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें नाकाम रही। इसके बाद उन्होंने सेरेगेसी का सहारा लिया और दो जुड़वा बच्चों की मां बनी। बता दे कश्मीरा को सेरेगेसी की सलाह सलमान खान ने दी थी।

Share on