पहली बार दिखा प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा, बता सकते हैं किस पर गई है लिटिल जोनास?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 फरवरी 2023, 11:20 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra Daughter: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Malti Marie Chopra Jonas) का चेहरा फाइनली फैंस के सामने आ गया है। मालती की क्यूटनेस और उनकी खूबसूरती ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल इस बार खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है। उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को दिखाने के लिए एक बेहद खास मौका चुना मौका था। ये मौका निक जोनास और उनके भाई केविन और जो जोनास ब्रदर्स के वॉक ऑफ फेम समारोह का है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ शामिल हुई।

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Chopra Jonas

मालती मैरी जोनास की पहली तस्वीर वायरल

इस दौरान प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर कई अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे मालती अपने पूरे परिवार के साथ ग्राउंड में मस्ती कर रही है। मालती मैरी चोपड़ा जोनास की वायरल इन तस्वीरों को देखकर आप खुद ही उनकी खूबसूरती और उनकी क्यूटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं।

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Chopra Jonas

दरअसल यह तस्वीर है उस दौरान की है जब जोनास ब्रदर्स मंच पर पहुंचे। इस दौरान प्रियंका और उनकी बेटी मालती मैरी और परिवार के अन्य सदस्य सबसे आगे ही बैठे हुए नजर आए। उन्होंने तीन पॉपस्टार के लिए जोर-जोर से चीयर किया और तस्वीरों में प्रियंका मालती को अपनी गोद से लेकर कभी अपनी बाहों में पकड़ती नजर आई, तो कभी उनके शरारती अंदाज को संभालते दिखाई दी।

मालती की क्यूटनेस ने लुटा दिल

वायरल तस्वीरों में प्रियंका और निक की लाडली मालती भी उत्साह से भरी हुई नजर आ रही है। वह चारों तरफ देख रही है। दौरान मालती ने काफी प्यारा सा आउटफिट पहना है। साथ ही उन्होंने अपने हेड पर एक हेयरबैंड भी लगाया है, जो उनकी क्यूटनेस को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस इवेंट की कई तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- सो प्राउड ऑफ यू माय लव, बधाई! इस पोस्ट पर अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक के कई सेलिब्रिटीज के साथ-साथ फैंस तक कमेंट कर अपना प्यार बरसा चुके हैं।

Priyanka Chopra Daughter

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रेंड की करें तो बता दे कि प्रियंका ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘सिटाडेल’ जैसे कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित सिटाडेल शो प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा प्रियंका एक साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज भी कर रही है। बात बॉलीवुड की करें तो बता दे कि प्रियंका जल्दी फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना के साथ एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।