मां बनने के बाद पहली बार Priyanka Chopra ने पार की हदें, हॉट सेल्फी में लेटकर दिया ऐसा पोज

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल (Priyanka Chopra) मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और सोशल मीडिया (Priyanka Chopra Instagram) के जरिए ही वह अपने फैंस के साथ हर दिन जुड़ी रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान अपने अभिनय के दम पर खड़ी की है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर आठ करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस का ध्यान खींचने के लिए हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को साझा करती हैं। पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी (Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Jonas) के साथ अपनी मातृत्व की झलक दिखाते हुए फैंस का दिल जीता था। वहीं अब मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली बार बोल्ड अवतार में नजर आई हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका का बोल्ड अंदाज हुआ वायरल

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बोल्ड अंदाज की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड और सेक्सी अवतार के साथ फैंस को क्रेज़ी करती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा का नया अंदाज देख घायल हुए फैन

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा काफी हॉट अवतार में नजर आई है। फोटो में प्रियंका ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और प्रियंका के गले में एक चैन भी डली हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। प्रियंका ने अपने लुक को खूबसूरत टच देने के लिए गॉगल्स भी लगाए हैं। खास बात यह है कि इस दौरान प्रियंका लेट कर सेल्फी लेती नजर आ रही है।

लेटेस्ट तस्वीर से प्रियंका ने जीता दिल

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इस लेटेस्ट तस्वीर में उनका लुक और अंदाज देख फैंस एक बार फिर से जमकर उनकी तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं। फैंस ने प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज की न सिर्फ तारीफ की है, बल्कि साथ ही कमेंट सेक्शन में उनपर जमकर प्यार लुटाते भी नजर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मदरहुड इंजॉय कर रही है प्रियंका चोपड़ा

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ भी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ अपना मदरहुड को इंजॉय करती आई थी। हालांकि यह बात अलग है कि प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई उनकी बेटी की तस्वीर और वीडियो सभी में उनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में फैंस के बीच प्रियंका चोपड़ा की बेटी की पहली झलक को लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली-6 के गाने ससुराल गेंदा फूल पर बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रही है।

 

जल्द इन फिल्मों में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा

बात प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में कमबैक को लेकर खासा खबरें आई थी। इस दौरान बताया गया था कि प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की अगली फिल्म जी ले जरा में उनके साथ लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी है, जिन्हें लेकर वह काफी बिजी है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।