Priyanka Chopra ने खोला बॉलीवुड छोड़ने का राज, बोलीं- ‘इन लोगों से तंग आ चुकी थी’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 अप्रैल 2023, 8:51 अपराह्न

Priyanka Chopra On Bollywood: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड छोड़ अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर खासा व्यस्त है। बॉलीवुड की देसी गर्ल ग्लोबल स्टार बन गई है। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा को चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और ये बात उनके भारतीय फैंस को निराश करती है। सभी उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में काम करते देखने के लिए बेताब है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने खुद खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को क्यों छोड़ा है?

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड छोड़ने के कारणों का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैंने कभी भी इस बारे में बात नहीं की, लेकिन मैं आज इस बारे में बात करना चाहूंगी। बॉलीवुड में मुझे बहुत ज्यादा साइड लाइन किया जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मैंने लोगों के साथ बीफ किया था, मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं और इन सब से तंग आ गई थी। मैं इस राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के लोग अलग-अलग तरीके से मतलब निकाल रहे हैं। उनके इंटरव्यू का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए इस बर्ताव को कई लोगों ने शर्मनाक बताया तो कई लोगों ने कहा- बॉलीवुड में बायकॉट सिस्टम चलता है और ये सरासर गलत है। बॉलीवुड ने अपने इस सिस्टम की वजह से ही प्रियंका चोपड़ा जैसी दमदार अभिनेत्री को खो दिया।

Priyanka Chopra

इस फिल्म में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा

हालांकि बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से वापसी करने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।