बहन परिणीति की शादी के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा, बेटी और पति निक जोनास का साथ पहुंची भारत

Priyanka Chopra And Nick Jonas: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी के चर्चे इन दिनों चौतरफा सुर्खियां बटोर रहे हैं। लगातार वायरल हो रही इन खबरों के बीच अब ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आ गई है। हाल ही में तीनों को एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। प्रियंका चोपड़ा के भारत लौटने के साथ परिणीति की शादी के चर्चे और भी ज्यादा तेज हो गए हैं।

Priyanka Chopra And Nick Jonas

बेटी मालती को लेकर भारत आई प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी मालती को भारत लेकर आई है। ऐसे में फैंस मालती को देखकर जहां बहुत खुश हो रहे हैं, तो वही प्रियंका चोपड़ा के भारत आने के साथ ही परिणीति चोपड़ा की शादी के चर्चे और भी तेज हो गए हैं। प्रियंका और निक ने एयरपोर्ट पर बैठी मालती के साथ पैपराजी को जमकर पोज भी दिए हैं। इस दौरान बेटी मालती ने सभी को हेलो भी कहा।

Priyanka Chopra And Nick Jonas

whatsapp channel

google news

 

सोशल मीडिया पर मालती और प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में जहां एक ओर यूजर्स मालती की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए उन्हें छोटी गुड़िया बता रहे हैं, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा के हॉट अवतार की भी सबने जमकर तारीफ की है।

Priyanka Chopra And Nick Jonas

क्या परिणीति की शादी में शामिल होने आई है प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ भारत आई हैं। ऐसे में इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना है कि प्रियंका बहन परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई है। प्रियंका के भारत लौटने के साथ ही परिणीति की शादी पर कन्फर्मेशन स्टेटमेंट को लेकर खबरें और भी ज्यादा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर शादी के लिए मेहमान आने शुरू हो गए हैं, तो शादी की तारीख भी बता दीजिए।

Share on