प्रियंका चोपड़ा ने खत्म किया लोगों का इंतजार, फाइनली अनाउंसमेंट के साथ दिखाई पहली झलक

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय के जलवे बिकने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जब से अपनी बेटी के जन्म का ऐलान किया है, तब से ही उनके फैंस का फोकस उनसे ज्यादा उनकी बच्ची (Priyanka Chopra Baby Girl) की पहली झलक और उसके नाम को लेकर बढ़ गया है। उनकी बेटी के जन्म के बाद से ही सभी उनकी फैमिली फोटो और न्यू बोर्न बेबी की तस्वीर देखने को बेताब है। हालांकि प्रियंका ने अब तक बेटी की पहली झलक तो दूर की बात है उसके नाम का भी ऐलान (Priyanka Chopra Big Announcement) नहीं किया है, लेकिन अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया है कि यह उनकी फिल्मों से जुड़ा है।

Priyanka Chopra

जल्द रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म

यह बात सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड का रुख किया और आज वह हॉलीवुड की भी मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें जल्द ही वह सैम के साथ फिल्म इंटस ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आने वाली है। बता दे इस फिल्म का नाम 1996 में आई एल्बम फॉलिंग इनटू यू के एक गाने पर रखा गया है। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

whatsapp channel

google news

 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट को कंफर्म किया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आई है। फैंस को काफी समय से उनके नए व प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में सामने आई नई तस्वीर से फैंस की बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ गई है।

Priyanka Chopra
Image Credit- Social Media

बात प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे वह जल्द ही एंथनी मैकी के साथ एंडिंग्स थिंग्स वेब सीरीज के अलावा फरहान अख्तर की जी ले जरा… में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा को साल 2019 में उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था।

Share on