ऐसे करेगें अपनी बेटी का वेलकम प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, लॉस एंजेलिस वाला घर सजकर तैयार, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों की जिंदगी का दूसरा फेस शुरू हो गया है और दोनों अपने इस नए फेस को लेकर  काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका ने अपने मां बनने की खुशी जाहिर की थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Post) ने बताया कि- मैं और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता (Priyanka Chopra And Nick Jonas Become Parents) बने। उन्होंने इस दौरान अपनी निजता को बनाए रखने की अपील भी की। वही एब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी के स्वागत (Priyanka Chopra And Nick Jonas Excited For Baby Welcome) की तैयारियों में जुट गए हैं। इस कड़ी में उन्होंने लॉस एंजेलिस में अपने घर को रिनोवेट (Priyanka And Nick LA House Renovated) भी कराया है।

नन्हें मेहमान के स्वागत में जुटे प्रियंका-निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड है। प्रियंका और निक ने अपने LA वाले आलीशान घर को चाइल्ड फ्रेंडली बनाने के लिए रेनोवेट कराया है। इस दौरान दोनों ने घर को बेबी के मुताबिक सजाने के लिए काफी महीनों का समय लगाया। प्रियंका और निक ने भले ही इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए अब दी हो, लेकिन वह काफी लंबे समय से अपने बेबी के वेलकम की तैयारियां कर रहे थे।

whatsapp channel

google news

 

सूत्रों की माने तो प्रियंका और निक काफी पहले से बच्चे को लेकर प्लानिंग कर रहे थे। यही वजह है कि दोनों ने एनकिनो कैलिफोर्निया (Encino California) में अपना बेहद खूबसरत घर भी खरीदा था। सूत्रों की माने तो दोनों को अपने न्यू बेबी के लिए आउटडोर फैमली फ्रैंडली और ग्रीनरी वाली जगह चाहिए थी, जिसके लिए उन्होंने इस घर का चयन किया था।

 

खूबसूरत है प्रियंका-निक का नया घर

वही अपने इस घर में वेलकम करने से पहले उन्होंने अपने इस घर को सजाने में लंबा वक्त लिया। साथ ही इसे फैमिली फ्रेंडली बनाने में भी उन्हें काफी वक्त लगा। निक और प्रियंका का यह घर बेहद खूबसूरत है। इसके साथ ही सबसे महंगी प्रॉपर्टी की वजह से भी यह घर खासा सुर्खियों में भी रहा। बता दे प्रियंका और निक ने यह घर 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा है और प्रियंका ने अपने दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन भी इसी घर में किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री की बात करें तो बता दे साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। वही हाल ही में सरोगेसी से माता-पिता बने प्रियंका और निक जोनस अपनी बेटी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी

 

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की न्यू बोर्न बेबी प्रीमेच्योर है। बच्चे का आज जन्म कैलिफ़ोर्निया के एक अस्पताल में डिलीवरी डेट से 12 सप्ताह पहले हो गया है। फिलहाल दोनों के माता-पिता बनने की खुशी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाई हुई है और फैंस दोनों को नए जीवन की बधाइयां भी दे रहे हैं।

Share on