प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का Lip Lock Video हुआ वायरल, सरेआम रोमांस कर उड़ाए फैंस के होश

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। प्रियंका चोपड़ा 40 साल (Priyanka Chopra Age) की हो गई है और आज भी उनकी खूबसूरती और ग्लैमर जस का तस बरकरार है। प्रियंका ने अपना 40 पौधे सेलिब्रेशन अपनी फैमिली के साथ काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया। इस दौरान प्रियंका अपने इस बर्थडे सेलिब्रेशन में जमकर मस्ती करती नज़र आई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी फैमिली और बेटी के साथ अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करती दिख रही है। साथ ही इसमें वह अपने पति निक जोनस (Priyanka Chopra And Nick Jonas) के साथ खुलेआम रोमांटिक होती भी नजर आई है।

वायरल हुआ प्रियंका-निक का लिपलॉक वीडियो

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रेस्टोरेंट में डिनर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अपनी डिनर नाइट को इंजॉय करते हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सबके सामने एक-दूसरे के साथ लिप लॉक किस्स करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पार्टी में बज रहे गाने और ड्रिंक दोनों को इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वह साथ में कैमरे को पोज भी दे रही है। तभी वहां पर निक जोनस आते हैं और दोनों लिपलॉक किस करने लगते हैं।

whatsapp channel

google news

 

इस वीडियो में आगे एक दूसरी पूल पार्टी भी दिखाई गई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा रेड कलर की ड्रेस में नंगे पांव बीच पर चलती नजर आती है। वीडियो में निक जोनस के साथ-साथ उनकी सासु मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यह साफ लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का यह बर्थडे सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड रहा है।

वहीं बात प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें इन दिनों प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा के काम में व्यस्त है। इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Share on