अस्पताल में भर्ती हुई Priyanka Chopra की बेटी! जन्म लेते ही भर्ती होने की वजह आई सामने

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में माता-पिता बने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा करते हुए मीडिया से उनकी निजता को बनाए रखने की अपील भी की है। बता दे प्रियंका और निक जोनस सरोगेसी (Priyanka Chopra And Nick Jonas Become Parents) के जरिए माता-पिता बने हैं। दोनों अपनी खुशी को खुलकर साझा भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनकी बच्ची एक प्रीमेच्योर बेबी है। बच्चे का जन्म 12 हफ्ते यानी 3 महीने पहले हुआ है।

प्रीमेच्योर है प्रियंका का बेबी!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बेबी का जन्म कैलिफ़ोर्निया के एक अस्पताल में हुआ है। खबरों की माने तो प्रियंका और निक का बेबी प्रीमेच्योर है। यह महिला की पांचवी सरोगेसी थी। प्रियंका के बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था, लेकिन प्रीमेच्योर डिलीवरी के चलते उसका जन्म 27वें हफ्ते में ही हो गया है, जिसके चलते बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image Credit- Social Media

फिलहाल प्रियंका और निक जोनस की बेबी को लेकर किसी भी तरह की कोई हेल्थ अपडेट सामने नहीं आई है। वही दोनों के माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

whatsapp channel

google news

 

याद दिला दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। बीते काफी लंबे समय से यह कपल बेबी प्लैनिंग के लिए चर्चाओं में था। हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस प्लान को लेकर क्लू भी किया गया था, जिसके बाद से लोग लगातार कयास लगा रहे थे कि दोनों फैमिली प्लानिंग की तैयारी कर रहे हैं।

Share on