प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को हुआ बेटा हुआ है या बेटी? हुआ खुलासा पर नाम पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) माता-पिता बन चुके है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी (Priyanka chopra baby Via surrogacy) के जरिए माता-पिता बने हैं। प्रियंका और निक जोनस (Priyanka nick become parents) की इस खुशी से जुड़ी जानकारी को जानने के लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड है। वहीं एक अमेरिकी वेबसाइट ने इस बात का खुलासा तो कर दिया है कि प्रियंका के घर बेटा हुआ है या बेटी… लेकिन नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

प्रियंका-निक बने माता-पिता

यूएस वीकली द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस के घर एक बेटी का जन्म हुआ है, जिसने शनिवार यानी 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में जन्म लेते हुए प्रियंका और निक की जिंदगी में कदम रखा है। हालांकि जन्म की तारीख को लेकर भी संशय बना हुआ है।

whatsapp channel

google news

 

देसी गर्ल ने पोस्ट कर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपने इस खुशी को जाहिर किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा- हम सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। इस स्पेशल समय पर हम आपसे सम्मान पूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद…

वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में आई एक नन्ही परी की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, प्रियंका और निक को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रियंका चोपड़ा के इस वायरल पोस्ट पर अब तक कई लाखों लोगों ने उन्हें बधाई संदेश दे दिए है। वहीं कई लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ प्रियंका की खुशी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Share on