प्री-मैच्योर है प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास का बेबी , डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले हुआ है जन्म!

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) माता पिता बन चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गुड न्यूज़ (Priyanka Chopra Good News) को फैंस के साथ साझा किया है। इसके बाद से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। देसी गर्ल के घर गूंजी किलकारी (Priyanka Chopra And Nick Jonas Become Parents) की खबर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है। प्रियंका की नन्ही बिटिया (Priyanka Chopra Daughter) का जन्म शादी के 3 साल 22 दिन बाद हुआ है। बता दे प्रियंका और निक जोनस सरोगेसी (Priyanka Chopra Surrogacy) के जरिए माता-पिता बने हैं।

प्रीमेच्योर है प्रियंका का बेबी

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इस खुशखबरी को बांटते हुए बताया है कि उनके घर किलकारियां गूंजी है,। इस दौरान उन्होंने बच्चे के जेंडर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन डेली मेल यूके की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि प्रियंका चोपड़ा के घर नन्ही परी आई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी प्रीमेच्योर बेबी है, क्योंकि बच्चे का जन्म डिलीवरी से 12 हफ्ते पहले हुआ है।

priyanka chopra son photo

whatsapp channel

google news

 

 

इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि साउदर्न कैलिफ़ोर्निया अस्पताल में सरोगेसी के जरिए जन्मी प्रियंका और निक जोनस की बच्ची हेल्दी नहीं है। ऐसे में जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने के बाद ही प्रियंका और निक उसे घर लेकर आएंगे। हालांकि प्रियंका और निक जोनस की तरफ से इन खबरों को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

priyanka chopra son photo

 

प्रियंका ने क्यो लिया सेरोगेसी का सहारा

बात प्रियंका चोपड़ा के सरोगेसी का सहारा लेने की करें, तो बता दे एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा को किसी भी तरह का कोई फर्टिलिटी इश्यू नहीं है, हालांकि अपनी उम्र के चलते उन्होंने यह फैसला किया है। प्रियंका 39 साल की हो चुकी है और इस उम्र में उनके लिए बच्चे को जन्म देना परेशानी बन सकता था।

Share on