Priyanka Chopra And Nick Jonas : प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ी मानी जाती है। आज दोनों की शादी को 4 साल हो गए हैं। बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में 1 दिसंबर को उदयपुर में बेहद शाही अंदाज में शादी (Priyanka Chopra And Nick Jonas) की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच उम्र का काफी लंबा फासला है, ऐसे में जब दोनों ने शादी की तो उम्र के इस फैसले को लेकर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, लेकिन आज जब इस कपल को एक साथ देखा जाता है तो इनकी क्यूट लव स्टोरी (Priyanka And Nick और इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग हर किसी का दिल जीत लेती है।
जब मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका तब क्या थी जोनास की उम्र
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने अभिनय के जलवे दिखा चुकी है, तो वही निक जोनस भी हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मॉडलिंग की दुनिया से की थी। मजह 18 साल की उम्र में ही प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया पर अपने हुस्न का जादू चला दिया था और विश्व सुंदरी का खिताब अपने सर सजा लिया था।
View this post on Instagram
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने 14 फरवरी 2000 को मिस वर्ल्ड का ग्राउंड पहना था और पूरी दुनिया पर छा गए थे। ऐसे में जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चर्चे सुर्खियां बटोरने लगे, तो साल 2000 की निक जोनस की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस वायरल तस्वीर के साथ यह बताया गया कि 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी और जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, उस वक्त निक जोनस महज 8 साल के थे।
View this post on Instagram
10 साल का है प्रियंका और निक के बीच फासला
प्रियंका चोपड़ा 40 साल की है और उनके पति निक जोनास उनसे 10 साल छोटे यानी 30 साल के हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर जब दोनों की शादी को लेकर पोस्ट वायरल हुए, तो दोनों की उम्र के फैसले को लेकर काफी कुछ कहा गया। इस दौरान उनके मिस वर्ल्ड बनने की तस्वीर और साल 2000 के निक जोनास की एक तस्वीर का कोलार्ज बनाकर काफी शेयर भी किया गया। इस तस्वीर में निक जोनास एक स्कूल बॉय लग रहे थे।
View this post on Instagram
क्यूट है प्रियंका और निक की बॉन्डिग
10 साल के इस उम्र के फैसले को दरकिनार करते हुए आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैमिली बॉन्ड की तस्वीरों को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा भी करते हैं। उनके हर पल की वायरल हर तस्वीर को देखते हुए उनके उम्र के फैसले का अंदाजा लगाना नामुमकिन है, क्योंकि इन दोनों की बॉन्डिंग इनके प्यार को झलकाती है।