Friday, June 9, 2023

Big Boss फेम प्रियंका चहर चौधरी चोरी के केस में फंसी, जानें किसने लगाया एक्ट्रेस पर आरोप

Priyanka Chahar Choudhary And Ishita Gupta Fight: बिग बॉस 16 फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल प्रियंका पर चोरी का आरोप लगा है और यह आरोप उन पर इंडस्ट्री के फेमस डिज़ाइनर इशिता गुप्ता ने लगाया है। इशिता गुप्ता ने प्रियंका पर कपड़े चुराने और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में इशिता गुप्ता की ओर से केस दर्ज कराने की बात भी सामने आ रही है। इशिता का कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके ब्रांडेड कपड़े और उनका स्टाइल भी कॉपी किया है।

प्रियंका चार चौधरी पर लगे चोरी के आरोप

इशिता गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर उनके ब्रांड के कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने का आरोप लगाया है। दरअसल यह आरोप उन्होंने प्रियंका द्वारा हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों के बाद लगाया है। शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका बेंज कलर के लहंगे में नजर आ रही है, जिसके बाद इशिता का कहना है कि यह उनके ब्रांड के कपड़े हैं जिसे उन्होंने एक्सक्लूसिवली डिजाइन किया था।

whatsapp-group

डिजाइनर ने ट्वीट कर प्रियंका पर खुलेआम चोरी के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑप्सेसट लेडी जो दूसरों को हैरिस करना बंद नहीं कर सकते हैं। यह टॉक्सिक डेफिनेशन है… दूसरे को इंप्रेस करने के लिए एक पर्सनैलिटी बनाई है। इतना ही नहीं इसके बाद इशिता गुप्ता ने प्रियंका को लेकर यह भी कहा कि- वह मेरे जैसे कपड़े पहन कर मेरे जैसी दिखने की कोशिश कर रही है। वह उस तरह की बनने की कोशिश कर रही है, जैसी मैं हूं… हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद… मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए, मैंने कुछ नहीं कहा।

google news

इसके बाद इशिता गुप्ता ने सिलसिलेवार अगला ट्वीट भी किया और पोस्ट कर लिखा और कपड़े चुराए तो है, मैंने उससे झाड़ा… लेकिन पता नहीं इसका दुश्मन कौन है। मैं उस पर अब कमेंट नहीं करूंगी… ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करते हैं तो यह उनकी प्रॉब्लम है लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन है।

बता दे इशिता गुप्ता यहीं नहीं रुकी इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा- वैसे अगर यह मांग लेती… तो मैं दे देती, लेकिन ये पीआर करने का सही तरीका नहीं है। कुछ लड़ो इससे… और खुद की लड़ाई पर पार करो। मुझे ऐसे अनाड़ियों के साथ जोड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

क्या इशिता गुप्ता ने कर दिया प्रियंका के खिलाफ केस?

इसके साथ ही अब यह खबरें भी तूल पकड़ने लगी है कि इशिता गुप्ता की ओर से प्रियंका चाहर चौधरी पर केस भी दर्ज करा दिया गया है, लेकिन इस मामले में जब इशिता गुप्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक कोई केस फाइल नहीं किया है क्योंकि इस समय वह विदेश में है लेकिन वापस इंडिया आने के बाद में ऐसा जरूर करेंगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles