चूल्हे पर खाना पकाना प्रीति जिंटा को पड़ा भारी,फिर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने खोली एक्ट्रेस की पोल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 मई 2023, 12:04 अपराह्न

Preity Zinta Photos Viral On Social Media: बॉलीवुड की क्यूट हसीना के तौर पर अपना नाम दर्ज करा चुकी प्रीति जिंटा इन दिनों अपने दो बच्चों और पति के साथ फैमिली टाइम को इंजॉय कर रही है। बता दे प्रीति जिंटा कुछ साल पहले ही सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। आजकल एक्ट्रेस पहाड़ों पर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन इंजॉय कर रही है, जिसकी पल-पल की अपडेट वह अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों को साझा कर दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

ट्रेलर्स के निशाने पर प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें वह चूल्हे पर खाना बनाती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने जैसे ही इन तस्वीरों को साझा किया वह नेटीजंस के निशाने पर आ गई। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रीति जमीन पर बिछे गद्दे पर बैठी हुई है। उन्होंने पीले और ऑफ वाइट कलर के गॉर्डी सूट कैरी कर रखा है। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर गर्म स्टाफ पहना हुआ है और साथ ही काफी मोटा स्वेटर भी कैरी किया हुआ है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रीति जिंटा ने अपने हाथ में एक पाइप ले रखा है, जिससे वह आग को फूंक मारती हुई नजर आ रही है। वहीं चुल्हें पर एक डेगची रखी हुई है, जिसमें शायद कुछ पक रहा है। प्रीति का कहना है कि उन्हें चूल्हे पर इस तरह से रोटी बनाकर अपने पुराने दिनों की याद आ रही है। ऐसे में जहां एक और प्रीति जिंटा चूल्हे में आग को फूंकती नजर आ रही है। तो वही चूल्हे में पहले से अच्छी खासी आज चल रही है और यही वजह है कि वह नेटिजंस के निशाने पर आ गई है।

प्रीति जिंटा की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। नेटीजंस ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आग तो पहले से जल रही है फिर क्यों फूंक मार रही हो आप… तो वहीं एक ने कहा- थोड़ा दिमाग लगाओ, तस्वीर खींचते समय ध्यान देना चाहिए था।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।