Monday, September 25, 2023

हिन्दू रीति रिवाज से 10 साल छोटे विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ प्रीती जिंटा ने गुपचुप तरीके से रचाई थी शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी अदाओं से लाखों लोगों का दिल धड़काती है लेकिन कुछ ऐसे भी अभिनेत्री है जिनका दिल विदेशी नौजवानों के लिए धड़कता है। इसी में एक नाम प्रीति जिंटा का भी है जिन्होंने सात समंदर पार बसे विदेशी लड़के से प्यार किया और शादी भी की।

बॉलीवुड में प्रीति जिंटा को डिंपल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। इनके क्यूट स्माइल पर लाखों लोग फिदा हो जाते हैं। साल 1998 में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इन्होंने एक के बाद एक कई बड़ी हिट फिल्में दी हालांकि कुछ सालों पहले इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देना शुरू किया। इन्होंने सात समंदर पार एक अमेरिकन बिजनेसमैन से शादी कर अपना घर बसा लिया और अब प्रीति जिंटा अपने परिवार के साथ विदेश में ही रहती हैं।

मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अमेरिका के लॉस एंजलिस में जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा के पति उम्र में उनसे करीब 10 साल छोटे हैं। इन दोनों की शादी काफी गुपचुप तरीके से की गई। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर करीब 6 महीने बाद आई।

whatsapp

प्रीति जिंटा के हमसफर भले ही सात समंदर पार के है पर उन दोनों ने शादी हिंदू रीति रिवाज के तहत की है। कहा जाता है कि शादी को बेहद ही निजी रखा गया था जिसमें परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

अपनी शादी में प्रीति जिंटा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का लहंगा पहना था। इसमें प्रीति जिंटा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहे थी। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहन रखा था। वही उनके सात समंदर पार के हमसफर दूल्हे भी बेहद ही खूबसूरत शेरवानी पहन रखी थी। इन दोनों की जोड़ी एक साथ बहुत ही खूबसूरत लगी थी।

google news

आपको बता दें कि इन दोनों ने शादी के करीब 6 महीने बाद अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसको देखकर उनके फैंस काफी चकित रह गए थे। प्रीति जिंटा अब लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। फिलहाल यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles