कभी मुंबई के फुटपाथ पर सोते थे प्रकाश झा, आज है कई हाई-टेक मॉल के मालिक, जाने कितनी है नेटवर्थ

Prakash Jha Net Worth: भारतीय फिल्म जगत में प्रकाश झा का नाम इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक में आता है। प्रकाश शाह की फिल्मों की सबसे खास बात यह होती है कि वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती है। ऐसे में आइए हम आपको एक दौर में आर्थिक तंगी के कारण मुंबई की सड़कों पर रात गुजारने से लेकर आज कई हाई-टेक लॉल और अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी चलाने वाले प्रकाश झा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। साथ ही बताते हैं कि आज प्रकाश झा के पास कितने करोड़ की संपत्ति है?prakash jha

प्रकाश झा की सुपरहिट फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर निर्माता निर्देशक के तौर पर अपनी पहचान खड़ी करने वाले प्रकाश शाह की पहली फिल्म साल 1984 में हिप हिप हुर्रे आई थी। इस फिल्म को गुलजार ने लिखा था और राज किरण और दीप्ति नवल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद इसी साल प्रकाश झा की फिल्म दमुल रिलीज़ हुई, यहां से शुरू हुआ प्रकाशा का निर्देशन का करियर मृत्युदंड, गंगाजल, अपहरण, राजनीति, आरक्षण, सत्याग्रह, डर्टी पॉलिटिक्स जैसी कई फिल्मों से होकर गुजरा। इनमें से प्रकाश झा की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। बता दे प्रकाश झा को फेस ऑफ द स्ट्रॉग और सोनल जैसी दमदार फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।prakash jha

बिहार से लेकर मुंबई तक…प्रकाश झा का सफर

प्रकाश शाह का जन्म 27 फरवरी 1952 को बिहार के बेतिया में हुआ था। उनके पिता का नाम तेज नाथ झा है। सैनिक स्कूल और केंद्रीय विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दिल्ली आ गए, जहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद वह पढ़ाई छोड़ मुंबई चले गए, जहां आर्ट को कैरियर बनाने का फैसला किया और इसी फैसले के तहत स्कूल ऑफ आर्ट्स में एडमिशन भी लिया।prakash jha

दीप्ति नवल संग प्यार से लेकर तलाक तक प्रकाश झा की कहानी

प्रकाश झा की पहली फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर नजर आई दीप्ति नवल पर ही उनका दिल आ गया था। ऐसे में साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने एक बच्ची को गोद लिया, जिसका नाम उन्होंने दिशा झा रखा। इसके अलावा दीप्ति और प्रकाश झा का एक बेटा भी है। शादी के कई सालों तक परिवार में सब कुछ खुशहाल चलता रहा, लेकिन अचानक से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और बात इस हद तक खराब हो गई की शादी के 20 साल बाद यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद आपसी रजामंदी से प्रकाश और दीप्ति नवल अलग हो गए।

whatsapp channel

google news

 

बिहार से प्रकाश झा को है खासा लगाव

प्रकाशा का जन्म बिहार में हुआ था। ऐसे में बिहार से उन्हें एक अलग ही लगाव है। प्रकाशा अनुभूति के अध्यक्ष हैं। बता दे अनुभूति एक पंजीकृत सोसाइटी है, जो साल 1991 से बिहार में सांस्कृतिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल में सुधार, आपदा प्रबंधन और किसानों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए होने वाले कामों में मुध्य भूमिका निभा रही है।prakash jha mall

प्रकाश झा की नेटवर्थ कितनी है?( Parakash Jha Net Worth)

आज प्रकाश झा की अपनी खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम प्रकाश झा प्रोडक्शन है। इसके अलावा प्रकाश झा के पास बिहार की राजधानी पटना और जमशेदपुर में P&M मॉल भी है, जो पूरी तरह से हाईटेक है। बता दे प्रकाश झा फिल्मी दुनिया के अलावा राजनीति की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर पश्चिमी चंपारण से चुनावी पर्चा भरा था, इस चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रकाश झा के पास 92.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Share on