50 साल के ‘डांस God’ प्रभुदेवा ने की थी दूसरी शादी, पहली बार दूसरी पत्नी के साथ आये नजर, देखें Photos

Prabhu Deva Second Wife Himani Singh: डांस के ‘भगवान’ कहे जाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर, एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रभु देवा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। प्रभु देवा ने अब तक साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने दमदार अभिनय और डांस के जलवे भी को दिखाएं है। आलम यह है कि प्रभुदेवा को फॉलो करने वाले देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है।

पहली बार नजर आई प्रभुदेवा की दूसरी पत्नी

प्रभुदेवा की निजी जिंदगी की बात करें तो बता दें कि 3 साल पहले उन्होंने हिमानी सिंह नाम की एक लड़की से दूसरी शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से लेकर अब तक प्रभु देवा की दूसरी पत्नी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। वही हाल ही में पहली बार उनकी दूसरी पत्नी हिमानी की पहली झलक सामने आई है। इस दौरान प्रभुदेवा अपनी पत्नी हिमानी के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

बता दे ये पहली बार है जब प्रभु देवा को सार्वजनिक तौर पर अपनी दूसरी पत्नी के साथ देखा गया है। हालांकि कोरियोग्राफर ने अब तक अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ये बात सभी जानते है कि प्रभुदेवा बोलना बेहद कम पसंद करते हैं। इस बात का जिक्र वह अपने कई इंटरव्यू में भी कर चुके हैं। वही वह अपनी निजी जिंदगी को भी मीडिया के कैमरे से दूर रखना ही पसंद करते हैं। यही वजह है कि शादी के 3 साल तक किसी ने प्रभु देवा की पत्नी को देखा भी नहीं था।

इस वायरल तस्वीरों में प्रभु देवा अपनी पत्नी के साथ पब्लिक प्लेस पर सपोर्ट किए गए हैं। दोनों तिरुपति बालाजी मंदिर में एक दूजे का हाथ थामें दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान जहां प्रभुदेवा ने वाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हैं, तो वहीं उनकी पत्नी ब्लू कलर के सिंपल सूट में नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान भी प्रभु देवा की पत्नी हिमानी सिंह का चेहरा क्लियर नहीं हो पाया है, क्योंकि उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

whatsapp channel

google news

 

प्रभु देवा की पत्नी हिमानी सिंह?

बात प्रभुदेवा की पत्नी हिमानी सिंह के काम की करें तो बता दें कि वह पेशे से एक फिजियोथैरेपिस्ट है। कोरियोग्राफर बीते समय में कमर में दर्द की शिकायत के बाद जब वह फिजियों सेशन अटेंड किया करते थे, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और बढ़ती मुलाकातों के साथ दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद साल 2022 में प्रभु देवा और हिमानी ने प्राइवेट फंक्शन में शादी की।

कौन है प्रभु देवा की पहली पत्नी?

बता दे प्रभु देवा की ये दूसरी शादी है। प्रभुदेवा ने पहली शादी साल 1995 में रामलथ से की थी। रामलथ और प्रभुदेवा के तीन बच्चे है। इनमें से उनके बड़े बेटे का नाम विशाल था, जिसका साल 2013 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। शादी के 16 साल बाद प्रभुदेवा और रामलथ 2011 में आपसी रजामंदी से अलग हो गए थे।

Share on