Prabhu Deva Daughter: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं। दरअसल हाल ही में उनकी पत्नी हिमानी सिंह ने बेटी को जन्म दिया है। प्रभु देवा ने साल 2011 में अपनी पहली पत्नी रामलथ से तलाक लिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में हिमानी सिंह से शादी की थी। प्रभु देवा और उनकी पहली पत्नी के दो बेटे हैं। इसके अलावा उनके तीसरे बेटे की साल 2008 में कैंसर के चलते मौत हो गई थी। वहीं अब उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने अपनी पहली और प्रभु देवा की चौथी संतान को जन्म दिया है।
चौथी बार पिता बनें प्रभु देवा
अपने जीवन में आई इस खुशी की खबर को खुद प्रभु देवा ने कंफर्म किया है। हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रभु देवा ने कहा- हां यह सच है कि मैं इस उम्र में फिर से पिता बन गया हूं। मैं बहुत खुश हूं और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं। इतना ही नहीं प्रभु ने अपने करियर से भी ब्रेक लेने की बात का खुलासा किया है। प्रभु देवा का कहना है कि- मैंने पहले से ही अपने काम को कम करना शुरू कर दिया है। मुझे लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रहा हूं। मैं दौड़ रहा हूं लेकिन अब मैं फैमिली के साथ समय बिताना चाहता हूं।
कौन है प्रभु देवा की दूसरी पत्नी का नाम
बता दे प्रभु देवा की दूसरी पत्नी का नाम हिमानी सिंह है। वह उम्र में प्रभु देवा से काफी छोटी है। प्रभु देवा की दूसरी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हाल ही में प्रभुदेवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी को तिरुपति बालाजी मंदिर में एक दूजे का हाथ थामें दर्शन करने के दौरान सपोर्ट किया गया था। बता दे प्रभु देवा और हिमानी सिंह ने साल 2020 में शादी की थी और ये शादी काफी गुप्त तरीके से हुई थी।