लॉन्च से पहले लीक हुआ Adipurush का Trailer, लोगों ने कहा- बकवास, बढ़ी परेशानी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 मई 2023, 11:05 पूर्वाह्न

Adipurush Trailer: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई यानी आज रिलीज होना है। 75 देशों में इसका लॉन्च एक साथ किया जाना तय हुआ था। फैंस बेसब्री से इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लान्च की आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटों पहले ही आदिपुरुष का ट्रेलर लीक हो गया। ऐसे में इसके ग्रैंड प्रीमियर लांच की मेकर्स की पूरी रणनीति फेल हो गई। वहीं आदिपुरुष के ट्रेलर लीक पर लोगो के रिएक्शन भी काफी चौका देने वाले हैं।

लीक हुआ आदिपुरुष का ट्रेलर

गौरतलब है कि आदिपुरुष के ट्रेलर लांच को लेकर मेकर्स ने एक स्ट्रेटजी बनाई थी, जिसके मुताबिक आदिपुरुष के ट्रेलर का प्रीमियर देखने एक दिन पहले भारी तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान इस के प्रीमियर पर लोगों के मोबाइल और कैमरा पहले ही थिएटर के बाहर जमा करा लिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी ट्रेलर के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया। लीक ने के साथ ही आदि पुरुष का ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल होना शुरू हो गया है। ऐसे में मेकर्स की परेशानी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- 70 देशों में गूंजेगा ‘जय श्री राम’, जाने कब रिलीज होगी प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’

लोगों को नहीं पसंद आया आदि पुरुष का ट्रेलर

आदिपुरुष के टीजर के आने के बाद से ही मेकर्स और एक्टर्स की जमकर आलोचना की जा रही थी। ऐसे में इसके ट्रेलर को लेकर सभी को बहुत उम्मीदें थी। सोशल मीडिया पर इसके ट्रेलर की जो वीडियो क्लिप और तस्वीरें सामने आई हैं, उस पर फैंस के रिएक्शन कुछ खास अच्छे नहीं है। जहां एक ओर इसके टीजर लॉन्च के बाद इसके वीएफएक्स को लेकर काफी हंगामा मचा था, तो वहीं ट्रेलर में वीएफएक्स में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ट्रेलर को काफी अच्छे से एडिट किया गया है।

ये भी पढ़ें- Prabhas adipurush fees: 120 करोड़ फीस लेकर श्रीराम बनने प्रभास, फिल्म मे सैफ अली खान और कृति सेनन भी

बात ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन की करें तो बता दें कि जहां एक ओर इसके ट्रेलर लीक ने मेकर्स की परेशानी बढ़ा दी है। तो वहीं लोगों से इस पर कुछ खास अच्छे रिएक्शन नहीं मिल रहे। जहां कई लोगों ने आदिपुरुष के ट्रेलर को पसंद किया है, तो वहीं कई लोग इसे बकवास बताते भी नजर आए हैं। लोगों के रिएक्शन ने मेकर्स की परेशानी फिल्म को लेकर थोड़ी बढ़ा दी है। ट्विटर पर आदिपुरुष के ट्रेलर के लीक वीडियो को डिलीट कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।