आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ सलमान हुए रोमांटिक, भाईजान के डेब्यू के समय पैदा भी नहीं हुई थी मैडम

Salman Khan And Pooja Hegde: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खासा व्यस्त है। बता दे यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज कौर गिल, राघव जुयाल सभी को बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर बढ़ा दी है।

Salman Khan And Pooja Hegde

सलमान और पूजा हेगड़े में है लंबा उम्र का अंतर

यह पहली बार है जब सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही है। सलमान खान और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेहद बेताब है। अगर आपको भी पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी बहुत पसंद आई है, तो क्या आप यह बात जानते हैं कि पूजा हेगड़े और सलमान खान में 25 साल की उम्र का अंतर है। इतना ही नहीं जब सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, उस समय पूजा हेगड़े पैदा भी नहीं हुई थी।

Salman Khan And Pooja Hegde

पूजा हेगड़े किसी के भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ ऑनस्क्रीन जबरदस्त रोमांस फरमाती दिखाई देंगी। यह बात बेहद कम लोगों को पता है कि सलमान और पूजा के बीच उम्र का लंबा फासला है। दरअसल सलमान खान ने साल 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान वह बतौर सपोर्टिंग एक्टर पहली बार स्क्रीन पर नजर आए थे।

Salman Khan And Pooja Hegde

सलमान की डेब्यू के समय पैदा भी नहीं हुई थी पूजा हेगड़े

ऐसे में जहां सलमान ने 1988 में डेब्यू किया तो वही पूजा हेगडे का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को हुआ था। यानी सलमान खान के डब्यू के 2 साल बाद पूजा हेगड़े पैदा हुई थी। एक तरफ जहां सलमान खान 57 साल के हैं, तो वही पूजा हेगड़े की उम्र 32 साल की है। दोनों के बीच 25 साल का उम्र का अंतर है। बता दे पूजा हेगड़े ने साल 2009 में मिस फेमिना इंडिया में हिस्सा लिया था। इस दौरान वह ताज तो अपने नाम नहीं कर पाई थी, लेकिन इस ब्यूटी पेजेंट के बाद उनकी खूबसूरती चर्चाओं में आ गई थी। मिस फैमिना इंडिया के बाद पूजा हेगड़े ने मिस यूनिवर्स इंडिया कंपटीशन में भी पार्टिसिपेट किया था और इस दौरान वह सेकंड रनर अप रही थी।

Salman Khan And Pooja Hegde

बता दे पूजाहेगडे ने साल 2012 में मुंगावली फिल्म से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह हाउसफुल 4, राधे-श्याम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।