पवनदीप राजन और अरुणिता का रोमांटिक डांस हुआ वायरल, वीडियो मे शरमाते हुए नजर आ रहे सिंगर

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 09 सितम्बर 2021, 7:37 अपराह्न

पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आजकल इन दोनों की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। फैंस इस जोड़ी की जमकर तारीफ़ क रहे हैं। दोनों की खट्टी-मीठी नोक-झोक और मीठी तकरार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल पवनदीप और अरूणिता का एक कपल डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों केमिस्ट्री शानदार नज़र आ रही है, जो दर्शकों के दिलों में बस गई है। जहां अरुणिता परी जैसी नज़र आ रही हैं वहीं पवनदीप भी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर खड़े हैं। अरुणिता सफ़ेद रंग की गाउन पहने नजर आ रही हैं जबकि पवनदीप कैजुअल लुक में नज़र आ रहे हैं। दोनों का ये डांस इंटरनेट बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा है ‘रब ने बना दी जोड़ी’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘सुपर से ऊपर’ इस वीडियो को उनके फैन क्लब पर शेयर किया गया है, जो थोड़ा एडिट भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arunita_Pawandeep_Fanclub (@pawandeep.arunita_fc)


बता दें कि पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इंडियन आइडल 12 के विनर रहे थे तो अरुणिता कांजीलाल रनरअप रही थीं। शो के दौरान भू फैंस ने दोनों पर अपना खूब प्यार लुटाया था। अब शो खत्म हो चुका है लेकिन दोनों की पॉपुलेरिटी अब भी बरकरार है। शो के दौरान दोनों की सिंगिंग के साथ ही रोमांटिक एंगल को भी देखा गया। आए दिन दोनों का अंदाज सोशल मीडिया की लाइम् लाइट चुरा ले जाता है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।