पवन सिंह को पत्थर से बीच शो में मारा, गुस्से से लाल पावर स्टार ने लिया इतना बड़ा एक्शन, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 मार्च 2023, 4:13 अपराह्न

Pawan Singh: देशभर में होली का जश्न शुरू हो गया है। इस कड़ी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक के कलाकार कई अलग-अलग जगह पर स्टेज शो कर रहे हैं। होली के मौके पर अक्सर देखा गया है कि भोजपुरी सितारों और उनके गानों की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है, क्योंकि भोजपुरी के होली के गाने त्यौहार के मौके पर समाधान देते हैं। इस कड़ी में पवन सिंह भी हाल ही में एक स्टेज शो करने पहुंचे, जहां भारी तादाद में मौजूद ऑडियंस में से किसी ने उन्हें पत्थर से मारा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पवन सिंह को पत्थर से मारा

दरअसल इस दौरान स्टेज पर पवन सिंह लोगों को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे और साथ ही गाना गा रहे थे, कि तभी अचानक से ऑडियंस में से किसी ने उनके ऊपर पत्थर मारा। इसके बाद पवन सिंह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और उन्होंने तुरंत गाने को रोकते हुए माइक पर उन्हें पत्थर मारने वाले शख्स को खरी-खोटी सुनाई। पवन सिंह ने कहा- यहां भारी तादाद में मुझे चाहने वाले और मेरे भाई बंधु आए हैं, लेकिन इनमें से ऐसा कौन है जो मुखौटा पहन कर आया है और मुझे पत्थर मार रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Chaubey (@pawan.chaubey.5680899)

पवन सिंह के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पवन सिंह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं कि तभी अचानक से उनके ऊपर आकर एक पत्थर लगता है। इस पत्थर को हाथ में लेकर पवन गुस्से से लाल पत्थर मारने वाले पर चिल्ला रहे हैं। पवन सिंह ने पत्थर हाथ में ले रखा है और वह कह रहे हैं यह मेरा कौन सा दुश्मन है, तुम्हारे अंदर अगर पावर है ना, तो सामने आकर दिखा। यह पत्थर मारा कौन है… हद होता है यार… मैं बोलता नहीं हूं तो कुछ भी होता रहेगा…। पवन सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के गुस्से को देखकर स्टेज पर भी भगदड़ मच गई है और सभी लोग परेशान हो गए हैं।

यह पहली बार है जब पवन सिंह को इस तरह स्टेज पर भड़कते हुए देखा गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है। इससे पहले जब भी कुछ ऐसे इंसीडेंट होते हैं, तो पवन सिंह चुपचाप वहां से शो छोड़कर निकल जाते हैं। पवन सिंह का इस तरह से भड़का हुआ रूप देखकर लोग भी काफी हैरान है। पवन सिंह के चाहने वाले भी इस वीडियो को देखने के बाद पत्थर मारने वाले पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।