कभी दूसरे के घरों में जाकर गाने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह है करोड़ों के मालिक, जाने कितनी है इनकी नेट वर्थ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आरा का आवारा नाम से मशहूर भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल (Pawan Singh Life Style) जीते हैं। पवन सिंह के गाने से लेकर उनकी सभी फिल्में सुपरहिट साबित होती है। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा जगत में वह मुकाम हासिल है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के किसी सुपरस्टार का होगा।

भोजपुरी इंडस्टरी के सुपरस्टार है पवन सिंह

पवन सिंह को लेकर कहा जाता है कि वह बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन पर दूसरी फिल्म इंडस्ट्री के लवर्स भी जमकर प्यार बरसाते हैं। यही वजह है कि उनकी हर फिल्म, उनका हर गाना लाखों-करोड़ों के व्यूज का आंकड़ा पार करता है।

12 साल की उम्र में पवन सिंह करने लगे थे काम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आरा का आवारा नाम से मशहूर पवन सिंह करोड़ों के मालिक है। उनकी टोटल नेटवर्थ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार से ज्यादा है। पवन सिंह ने महज 12 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि कामयाबी उन्हें साल 2004 में आई उनकी एल्बम खा गईल ओठलाली से मिली थी।

बुलंदियों पर रहा पवन सिंह का करियर

पवन सिंह का यह गाना उस दौर का सबसे सुपरहिट गाना साबित हुआ था। यूपी से लेकर बिहार तक उनके इस गाने के बोल हर किसी की जुबान पर चढ़ गए थे। इसके साथ शुरू हुआ पवन सिंह के कैरियर का सफर हमेशा बुलंदियों पर ही रहा। पवन सिंह ने इंडस्ट्री में अब तक एक से बढ़कर एक हिट गाने और फिल्में दी हैं। आलम यह है कि आज एक्टर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं।

whatsapp channel

google news

 

कई अवॉर्ड जीत चुके हैं पवन सिंह

पवन सिंह काफी लगजिरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की जमीन और आलीशान बंगला है। पवन सिंह अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2007 में उनकी पहली फिल्म रंगली चुनरिया तोहार रिलीज हुई थी, जो कि काफी हिट साबित हुई थी। साल 2016 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड मिला था। इसके बाद साल 2017 में उन्हें दादा फाल्के फिल्म फाउंडेशन द्वारा भी सम्मानित किया गया था।

कितने करोड़ के मालिक है पवन सिंह

बात पवन सिंह की टोटल नेटवर्थ और उनकी संपत्ति की करें तो बता दे पवन सिंह 32 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वह एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। एक गाने में अपनी आवाज देने के लिए पवन सिंह 2 से 3 लाख रुपये की फीस लेते हैं। पवन सिंह के पास मुंबई के लोखंडवाला में 4BHK फ्लैट है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास बिहार में भी एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। पवन सिंह के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है। उनके पास 78 लाख की ‘मर्सिडीज बेंज GLE 250d’ और 25 लाख की फॉर्च्यूनर गाड़ी है।

विवादों में रही है पवन सिंह की निजी जिंदगी

पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। पवन सिंह ने अब तक दो शादियां की है। 36 साल के पवन सिंह ने पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से की थी। हालांकि शादी के एक साल बाद ही उनकी पत्नी नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी, जो इन दिनों टूटने की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति सिंह और पवन सिंह जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

Share on