Pawan Singh First Wife: आज भी पहली पत्नी को याद कर रो पड़ते है पवन सिंह, जाने कैसे हुआ था निधन?

Pawan Singh First Wife: पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम अपनी मेहनत के दम पर खड़ा किया है। पवन सिंह (Pawan Singh) अभिनय के पर्दे पर जितने दमदार नजर आते हैं, निजी जिंदगी में उतने ही संघर्षों से होकर गुजरे हैं। पवन सिंह ने कुछ साल पहले ही दूसरी शादी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से की थी और उनकी यह दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह आज भी अपनी पहली पत्नी को याद करके इमोशनल हो जाते हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह (Neelam Singh) था।

Pawan Singh And Neelam Singh

भीभी की बहन से की थी पवन सिंह ने पहली शादी

पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था, जो उनकी अपनी भाभी की बहन थी। पवन सिंह अपनी पहली पत्नी से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी नीलम सिंह ने अचानक सुसाइड कर लिया। मुंबई के घर में वह अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इस मामले में पवन सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगे, पूछताछ हुई, खोजबीन हुई… लेकिन आज तक यह मामला सुसाइड के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है।

Pawan Singh And Neelam Singh

whatsapp channel

google news

 

नीलम सिंह के निधन के बाद पवन सिंह की भाभी ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी बहन डिप्रेशन में थी, इसलिए उसने सुसाइड कर लिया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह उनकी बहन नीलम को टाइम नहीं दे पाते थे। वह अपने काम में बहुत ज्यादा बिजी रहते थे। उनके टाइम ना देने की वजह से वह हमेशा परेशान रहती थी और इसी के कारण व डिप्रेशन में भी चली गई और उसने सुसाइड कर लिया।

ज्योति सिंह से पवन सिंह ने की थी दूसरी शादी

पवन सिंह की पहली पत्नी का निधन 2015 में हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी 2018 में ज्योति सिंह से की थी। हालांकि उनकी यह शादी भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। दरअसल इन दिनों पवन सिंह और ज्योति सिंह का घरेलू विवाद कोर्ट के दरवाजे पर तलाक के लिए पहुंच गया है, जहां ज्योति सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा मारपीट और दहेज़ मांगने जैसे आरोप लगाए हैं।

Share on