पवन सिंह यूं ही नहीं करोड़ों के मालिक, विदेश में घंटों के स्टेज शो की फीस सुन चौक जायेंगे आप

Pawan Singh Income: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पवन सिंह ने अपने दमदार अभिनय से जहां भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है, तो वहीं उनके गाने वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुए हैं। यही वजह है कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। पवन सिंह को चाहने वालों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी उम्र के लोग शामिल हैं। यही वजह है कि पवन सिंह की हर फिल्म और हर गाना रिलीज के साथ ही हिट लिस्ट में शामिल हो जाता है।

pawan singh

9 साल की उम्र में स्टोज शो करने लगे थे पवन सिंह

पवन सिंह आज पापुलैरिटी के जिस आसमान को छू रहे हैं, इस तक पहुंचने में उन्हें एक लंबी जर्नी तय करनी पड़ी है। पवन सिंह को बचपन से ही गायकी का शौक था, ऐसे में वह 9 साल की उम्र में ही स्टेज शो करने लगे थे और 11 साल की उम्र में पवन सिंह का पहला एल्बम लॉन्च हुआ था।

pawan singh

whatsapp channel

google news

 

पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज वह अपने एक स्टेज शो के लिए लाखों में फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्टेज शो करने जाते हैं। पवन सिंह अपने कुछ घंटों के लिए वह 30 से 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं। बता दे पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार माने जाते हैं।

pawan singh

विदेश में स्टेज शो करने की लाखों में फीस लेते है पवन सिंह

पवन सिंह के भोजपुरी गाने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। ऐसे में वह जब अपनी स्टेज शो के दौरान अपने गानों को गाते हैं, तो इसके लिए काफी मोटी रकम वसूलते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जहां वह देश के अंदर स्टेज शो करने के लिए 10 से 15 लाख रुपए लेते हैं, तो वहीं विदेश में वह इसके लिए 30 से 40 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। पवन सिंह का गाना लॉलीपॉप लागेलू विदेश में सबसे ज्यादा पॉपुलर भोजपुरी सॉन्ग में से एक है।

pawan singh

चाचा को अपना गुरु मानते है पवन सिंह

पवन सिंह बेहद छोटी उम्र से ही स्टेज शो करने लगे थे। पवन सिंह संगीत की दुनिया में अपना गुरु अपने चाचा अजीत सिंह को मानते हैं। वह छोटी सी उम्र में ही उनके साथ ही गांव-गांव में जाकर स्टेज शो किया करते थे। पवन सिंह के चाचा भी एक गायक है। पवन सिंह की हिट एल्बम्स में बात करें तो बता दें कि ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के अलावा ‘ओढनिया वाली’ भी उनकी सुपरहिट एल्बम में से एक है।

Share on