Nidhi Jha: कभी पवन सिंह और निधी झा की जोड़ी थी सुपरहिट, फिर इस शादीशुदा से रचा ली शादी

Nidhi Jha: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह के लुलिया (Pawan Singh Lulia) के नाम से फेमस बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हॉट अभिनेत्री कही जाने वाली निधि झा 34 साल (Nidhi Jha Age) की हो गई है। 18 अक्टूबर 1988 को बिहार के समस्तीपुर में जन्मी निधि झा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें लुलिया के नाम से ही जाना जाता है। निधि झा ने हिंदी टीवी शो बालिका वधू (Balika Vadhu) से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आई और बाद में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया।

Nidhi Jha

जब पवन की लुलिया के नाम से फेमस हुई निधी

निधि झा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी निधि झा ने तब बटोरी थी, जब वह पवन सिंह के साथ उनके गाने लुलिया मांगेला में नजर आई। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह के साथ कई फिल्मों में काम किया। पवन सिंह और निधि झा की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे।

Nidhi Jha And Yash Kumar

whatsapp channel

google news

 

यश कुमार मिश्रा से की थी निधि झा ने दूसरी शादी

इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा सुर्खियों में रही हैं। दरअसल निधि झा ने एक्टर यश कुमार के तलाक के बाद उनसे शादी की थी। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे। ऐसे में उनकी सगाई से लेकर उनकी शादी के सभी फंक्शन काफी सुर्खियों में रहे। निधि झा भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा की दूसरी पत्नी है। यश कुमार मिश्रा की पहली पत्नी का नाम अंजना सिंह है और उनसे तलाक लेने के बाद ही उन्होंने निधि से दूसरी शादी की थी।

Nidhi Jha

निधि झा और यश कुमार मिश्रा की जोड़ी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री क्यूटेस्ट जोड़ी भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर यह कपल ना सिर्फ काफी एक्टिव रहता है, बल्कि अपने क्यूट मोमेंट के साथ फैंस का भी मनोरंजन करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

निधि झा और उनके पति यश कुमार मिश्रा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें इंस्टाग्राम पर निधि झा के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स है। निधि झा हर दिन अपने लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपनी फैंस से जुड़ी रहती है। वही निधि के जन्मदिन पर उनके पति यश कुमार मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

यश कुमार मिश्रा ने इस दौरान अपने पोस्ट में लिखा- प्यारी धर्मपत्नी जी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, आपके लिए क्या कहूं, क्या लिखूं… बस यही कहूंगा कि आप मेरी हिम्मत है, मेरा जुनून है।

Share on