Pawan singh: एक पत्नी ने किया सुसाइड दूसरी से हुआ तलाक, दो चाहने वाली एक्ट्रेस का हुआ MMS लीक

Pawan singh Controversy: पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक माने जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम उनकी आवाज और उनके दमदार अभिनय के चलते तो हमेशा सुर्खियों में रहता ही है ,लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। 12 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके दमदार अभिनय और उनके सुपरहिट गानों के जरिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पवन सिंह का नाम जाना पहचाना जाता है।

ऐसे में आइए हम आपको भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी के उन विवादों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने खबरों के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी है। इस लिस्ट में उनकी दो शादियों से लेकर उनके अफेयर्स में शामिल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एमएमएस कांड एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।

pawan singh

विवादों से है पवन सिंह का गहरा नाता

5 जनवरी 1986 के बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह को आरा के आवारा के नाम से जाना जाता है। पवन सिंह की सुपरहिट एल्बम में ओढनिया वाली, लॉलीपॉप लागेलू जैसे कई गाने शामिल है। पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम करते हुए अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। अभिनय के परदे पर पवन सिंह जितने प्रखर नजर आते हैं, निजी जिंदगी में वह उतने ही कंफ्यूज दिखाई देते हैं और यही वजह है कि 37 साल के पवन सिंह अब तक अपनी निजी जिंदगी में सेटल नहीं हो पाए हैं।

whatsapp channel

google news

 

pawan singh nilam singh

दो शादियों के बाद भी अकेले हैं पवन सिंह

पवन सिंह ने दो बार शादी की है। उन्होंने पहली शादी नीलम सिंह से की थी, जिन्होंने शादी के एक साल के अंदर ही साल 2015 में सुसाइड कर लिया था। नीलम सिंह को प्रिया कुमारी सिंह के नाम से भी जाना जाता था। इस दौरान उन्होंने जब सुसाइड किया तो इस मामले में पवन सिंह को कई पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़े। नीलम सिंह के आत्महत्या मामले में पवन सिंह पर यह आरोप लगा था कि वह उन्हीं के कारण डिप्रेशन में थी। नीलम सिंह अपने पति पवन सिंह के अफेयर्स से परेशान थी और इसी के चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया था। हालांकि ये बात साबित नहीं हो पाई और पवन सिंह छूट गए।

pawan singh jyoti singh

तलाक के कगार पर दूसरी शादी

इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की। हाल-फिलहाल पवन सिंह का यह रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है। दरअसल कुछ महीने पहले ही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आरा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। इस दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

अक्षरा सिंह

पवन सिंह के प्यार में पड़ी इन एक्ट्रेस के MMS हुए थे लीक

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं पवन सिंह पर यह भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों को कॉम्प्रोमाइज करने जैसे ऑफर्स भी दिए है। पवन सिंह के लव-अफेयर के चक्कर में इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम भी आ चुका है। हालांकि अक्षरा सिंह से जब पवन सिंह का ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए।

priyaka singh

पवन सिंह के प्यार में पागल थी प्रियंका पंडित

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में MMS कांड की क्वीन कही जाने वाली प्रियंका पंडित भी पवन सिंह के प्यार में पागल थी। हालांकि एक बार उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा करते हुए यह भी कह दिया था कि वह जाति अलग होने के कारण पवन सिंह से शादी नहीं कर सकती है।

Share on