पावर स्टार पवन सिंह है करोंड़ो के मालिक, देखें अंदर से कैसा दिखता है उनका बिहार वाला घर?

Pawan Singh Village Inside Photos: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टरों में से एक है। पवन सिंह ने 11 साल की उम्र में पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज किया था और अपने पहले ही गाने से उन्होंने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया था। पवन सिंह ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह 7 साल की उम्र से ही गायकी करने लगे थे। ऐसे में भले ही आज पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते हो, लेकिन गांव में उनका रहन-सहन आज भी पुराने दिनों की तरह ही बेहद सादा है।

Pawan Singh

बिहार के आरा में है पवन का पुश्तैनी घर

पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं। उनका पैतृक आवास भी इसी गांव में है, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत और सादे तरीके से बनवाया है। पवन सिंह के पैतृक आवास में उनका परिवार एक साथ रहता है। इस घर की तस्वीरें देख आप भी समझ जाएंगे कि इसे कितने सादे अंदाज में गांव के रहन-सहन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

Pawan Singh Home

whatsapp channel

google news

 

‘लॉलीपॉप लागेलू’ गानें से चमकी किस्मत

पवन सिंह ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनके परिवार के पास ज्यादा पैसे नहीं थे। ऐसे में पवन सिंह ने अपनी गायकी के सफर के बाद अपने एक्टिंग के सफर को लेकर पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली थी। पवन सिंह की किस्मत भोजपुरी इंडस्ट्री के मंच पर उस वक्त चमकी जब उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ रिलीज हुआ। इस गाने ने उनकी जिंदगी पूरी तरह पलट कर रख दी।

Pawan Singh Home

करोड़ों के मालिक है पवन सिंह

इस भोजपुरी गाने के साथ शुरू हुआ पवन सिंह के स्टारडम का सफर आज भी जारी है। आलम यह है कि आज पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता माने जाते हैं। पवन सिंह के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं।

Pawan Singh Home

बिहार से लेकर मुंबई तक उनके पास कई आलीशान फ्लैट भी है, लेकिन इन सबके बावजूद भी उनका गांव वाला घर आज भी उतनी ही सादे अंदाज में बना हुआ है। इस घर में पवन सिंह का बचपन बीता था।

Pawan Singh Home

पहली फिल्म से छा गए थे पवन सिंह

पवन सिंह अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्होंने गायकी के गुर अपने चाचा से सीखे हैं। 1986 में जन्मे पवन सिंह आज भी जब गांव आते हैं, तो अपने पूरे परिवार से मिलते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं।

Pawan Singh Home

पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में ‘ओढनिया वाली’ म्यूजिक एल्बम से की थी। उनकी ये एल्बम साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पवन सिंह ने साल 2004 में ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम की’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और आज वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं।

Share on