पवन सिंह ने अपने पहले प्यार से की थी पहली शादी, इस वजह से नाराज रहती थीं पत्नी, बाद में दे दी जान

Pawan Singh First Wife: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। इंडस्ट्री में हर कोई 25 साल की उम्र में एक्ट्रेस के दुनिया से चले जाने को लेकर न सिर्फ हैरान है, बल्कि इस बात को लेकर परेशान भी हो रहा है कि आखिर आकांक्षा दुबे के साथ आखरी वक्त में ऐसा क्या हुआ था, जो अचानक से उन्होंने आत्महत्या का फैसला कर लिया। आकांक्षा दुबे का चले जाना पवन सिंह के लिए भी एक बड़ा झटका है।  आकांक्षा दुबे ने जिस दिन आत्महत्या की उसी दिन उनकी मौत से कुछ घंटों पहले ही आकांक्षा दुबे और पवन सिंह का एक गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ (Ye Aara Kabhi Hara) रिलीज हुआ था। पवन सिंह के लिए यह पहली बार नहीं है जब उनके किसी करीबी ने आत्महत्या की हो। इससे पहले पवन सिंह की पहली पत्नी नीलन सिंह भी खुदकुशी कर चुकी है, जिसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है।

भाई की साली को दिल दे बैठे थे पवन सिंह

पवन सिंह ने पहली शादी साल 2014 में अपने बड़े भाई की साली से की थी। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था। हाल ही में इस बात का खुलासा उनकी मां ने एक इंटरव्यू के दौरान किया और बताया कि पवन सिंह अपने भाई की साली को दिल दे बैठे थे। ऐसे में अपनी पहली फिल्म के बाद ही उन्होंने उनसे शादी कर ली थी, लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी और 8 मार्च 2015 को वह दुनिया को अलविदा कह चली गई।

whatsapp channel

google news

 

क्यों की थी पवन सिंह की पत्नी ने आत्महत्या?

पत्नी के निधन के बाद पवन सिंह बुरी तरह टूट गए थे। पवन सिंह की पत्नी नीलम सिंह की बहन और उनकी भाभी ने बताया कि पवन हमेशा अपने काम को लेकर बिजी रहते थे। वह अपनी पत्नी को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाते थे, जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहने लगी थी और इसी कारण परेशान होकर नीलम ने 1 दिन आत्महत्या कर ली। बता दे नीलम सिंह मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में 8 मार्च 2015 को पंखे से लटकी हुई मृत पाई गई थी।

मुंबई पुलिस ने नीलम सिंह की आत्महत्या के मामले में काफी जांच पड़ताल की, लेकिन कभी भी यह मामला नहीं सुलझा। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने यही कहा कि नीलम सिंह मांसिक तौर पर परेशान थी। शादी के बाद से ही पवन सिंह घर पर भी देर रात में आते थे और वह उन्हें ज्यादा समय भी नहीं दे पाते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

दूसरी पत्नी से भी पवन सिंह का होना वाला है तलाक

इसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की। शादी के बाद कुछ समय तक तो दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन 2 साल के अंदर ही दोनों के मनमुटाव की खबरें सामने आने लगी। हालात इतने खराब हो गए कि अब दोनों आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी भी डाल चुके हैं। तलाक के बाद पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर और उनके परिवार पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने दहेज मांगने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ज्योति सिंह का कहना है कि पवन सिंह और उनके परिवार ने उनका जबरन गर्भपात करवाया है। वह उन्हें मानसिक तौर पर परेशान करते हैं और आत्महत्या के लिए उकसाते हैं। फिलहाल दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

Share on