Pawan Singh: करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह, 12 साल की उम्र में डेब्यू , दो शादी; कुछ ऐसा रहा है सफर

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम एक सुपरस्टार के तौर पर लिया जाता है। पवन सिंह आज 37 साल के हो गए हैं। पवन सिंह ने इंडस्ट्री में अपना सफर 12 साल की उम्र में शुरू किया था और 25 साल के अपने सफर में आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान ना सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बनाई है, बल्कि पूरे देश में लोग उन्हें भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता के तौर पर जानते हैं। पवन सिंह ने इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और अपनी दमदार आवाज के जरिए काम करते हुए करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। ऐसे में आइए हम आपको पवन सिंह की जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

Pawan Singh

12 साल की उम्र में शुरू किया करियर

पवन सिंह ने 12 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपने 25 साल के सफर में उन्होंने इंडस्ट्री की बादशाहट हासिल कर ली है। साल 2014 में पवन सिंह की एल्बम खा गईल ओठलाली रिलीज हुआ था। इस गाने ने उन्हें काफी पॉपुलरिटी भी दिलाई थी और इस गाने के बाद हर किसी की जुबान पर पवन सिंह का नाम चढ़ गया था। हालांकि पवन सिंह के सुपरहिट गानों में सबसे बड़ा हिट गाना लॉलीपॉप लागेलू रहा है। इस गाने ने सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था।

Pawan Singh

whatsapp channel

google news

 

करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह( Pawan Singh net worth)

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। 25 साल के अपने अभिनय के सफर में उन्होंने 32 करोड़ रुपए की संपत्ति खड़ी की है। पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। वही वह अपने एक गाने के लिए 2 से 3 लाख रुपए फीस लेते हैं।

पवन सिंह के पास अपने पैतृक गांव में बेहद आलीशान घर है। बिहार में बना उनका यह घर बेहद खूबसूरत और हर तरह की सुख सुविधा से लैस है। इसके अलावा बीते साल ही पवन में मुंबई में 4 बीएचके का एक फ्लैट की खरीदा है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।

गाड़ियों के शौकीन है पवन सिंह

पवन सिंह को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। यही वजह है कि उनके गाड़ियों के बेड़े में कई महंगी गाड़ियां मौजूद है। इस लिस्ट में Mercedes-benz GLE 250d, फॉर्च्यूनर और महिंद्रा स्कार्पियो का नाम शामिल है।

Pawan Singh

पहली ही फिल्म से बन गए हीट हीरो

पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी पहचान उनकी पहली फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम की से मिली थी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म की रिलीज के साथ ही पवन सिंह की किस्मत चमक गई थी। इस फिल्म से मिली पॉपुलरिटी के बाद पवन सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार वह तरक्की करते गए।

Pawan Singh

विवादों से है पवन सिंह का गहरा नाता

बात पवन सिंह के निजी जीवन सफर की करें तो बता दें कि निजी जिंदगी में पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। पवन सिंह ने अब तक दो-दो शादियां की है और उनकी दोनों ही शादियां नाकाम साबित हुई है। पवन सिंह ने पहली शादी प्रिया कुमारी सिंह से की थी, जिन्होंने शादी के एक साल के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पवन सिंह की पहली पत्नी के निधन के बाद वह कई बार सवालों के घेरे में भी आए।

Pawan Singh

इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी साल 2018 में ज्योति सिंह से की थी। हालांकि पवन सिंह की यह शादी भी अब डगमगाती नजर आ रही है, क्योंकि शादी के 2 साल बाद ही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनके खिलाफ न सिर्फ कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है, बल्कि इसके साथ ही उन पर और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Share on