भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह कितने पढ़े-लिखे है, कैसे बने करोड़ों के मालिक, जाने

Pawan Singh Education: पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावरस्टार कहा जाता है। पवन अपने दमदार अभिनय और अपने गानों के जरिए इंडस्ट्री पर राज करते हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी सबसे ज्यादा है। 5 जनवरी 1996 को बिहार के आरा में जन्में पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन क्या आप उनके एजुकेशन के बारे में जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके पावर स्टार पवन सिंह कितने पढ़े लिखे हैं, अगर नहीं तो आइए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

Pawan Singh

कितने पढ़े-लिखे है पवन सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले पवन सिंह ने अपने शुरुआती पढ़ाई एचएनके हाई स्कूल से की है। पवन सिंह आगे की पढ़ाई के लिए महाराजा कॉलेज बिहार चले गए थे, जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। पवन सिंह ने 12 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। साल 2004 में उनका एल्बम ‘खा गईल ओठलाली’ रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया था और इसी के साथ पवन सिंह लोगों के बीच एक गायक के तौर पर पापुलैरिटी बटोरने लगे थे।

Pawan Singh

whatsapp channel

google news

 

लॉलीपॉप लागेलू ने दिलाई जबरदस्त पॉपुलैरिटी

गायकी की दुनिया में अपने नाम को बुलंदी के आसमान पर पहुंचाने के बाद पवन सिंह ने अभिनय की दुनिया का रुख करने का फैसला किया। ऐसे में साल 2007 में उनकी पहली फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम की’ रिलीज हुई। पहली ही फिल्म की सक्सेस ने पवन सिंह की किस्मत खोल कर रख दी। साल 2008 में पवन सिंह की दूसरी एल्बम आई, जिसका नाम लॉलीपॉप लागेलू था। इस गाने की रिलीज के बाद पवन सिंह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हिट हो गए। उनका यह एल्बम वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुआ था।

Pawan Singh

दो शादियां कर चुके हैं पवन सिंह

पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। बता दे पवन सिंह अब तक दो शादी कर चुके हैं। पवन ने पहली शादी अपने भाई की साली से की थी, हालांकि शादी के एक साल के भीतर ही उनकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की। उनकी दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है, क्योंकि ज्योति सिंह फैमिली कोर्ट में उनके खिलाफ तलाक का केस दर्ज करा चुकी है।

Pawan Singh

पवन सिंह की नेटवर्थ

बात पवन सिंह की संपत्ति की करें तो बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह 32 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वह एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपए फीस लेते हैं।

Share on