Pawan Singh Education: पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावरस्टार कहा जाता है। पवन अपने दमदार अभिनय और अपने गानों के जरिए इंडस्ट्री पर राज करते हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी सबसे ज्यादा है। 5 जनवरी 1996 को बिहार के आरा में जन्में पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन क्या आप उनके एजुकेशन के बारे में जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके पावर स्टार पवन सिंह कितने पढ़े लिखे हैं, अगर नहीं तो आइए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।
कितने पढ़े-लिखे है पवन सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले पवन सिंह ने अपने शुरुआती पढ़ाई एचएनके हाई स्कूल से की है। पवन सिंह आगे की पढ़ाई के लिए महाराजा कॉलेज बिहार चले गए थे, जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। पवन सिंह ने 12 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। साल 2004 में उनका एल्बम ‘खा गईल ओठलाली’ रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया था और इसी के साथ पवन सिंह लोगों के बीच एक गायक के तौर पर पापुलैरिटी बटोरने लगे थे।
लॉलीपॉप लागेलू ने दिलाई जबरदस्त पॉपुलैरिटी
गायकी की दुनिया में अपने नाम को बुलंदी के आसमान पर पहुंचाने के बाद पवन सिंह ने अभिनय की दुनिया का रुख करने का फैसला किया। ऐसे में साल 2007 में उनकी पहली फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम की’ रिलीज हुई। पहली ही फिल्म की सक्सेस ने पवन सिंह की किस्मत खोल कर रख दी। साल 2008 में पवन सिंह की दूसरी एल्बम आई, जिसका नाम लॉलीपॉप लागेलू था। इस गाने की रिलीज के बाद पवन सिंह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हिट हो गए। उनका यह एल्बम वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुआ था।
दो शादियां कर चुके हैं पवन सिंह
पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। बता दे पवन सिंह अब तक दो शादी कर चुके हैं। पवन ने पहली शादी अपने भाई की साली से की थी, हालांकि शादी के एक साल के भीतर ही उनकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की। उनकी दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है, क्योंकि ज्योति सिंह फैमिली कोर्ट में उनके खिलाफ तलाक का केस दर्ज करा चुकी है।
पवन सिंह की नेटवर्थ
बात पवन सिंह की संपत्ति की करें तो बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह 32 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वह एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपए फीस लेते हैं।