पवन सिंह को मां से है बेहद लगाव, 4 भाई-बहन के बाद भी खुद बनाते है माँ के लिए खाना; देखें खास तस्वीरें

Pawan Singh Family: पवन सिंह का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके गाने वैश्विक स्तर पर भी काफी पॉपुलरिटी बटोर चुके हैं। ऐसे में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ कमाया है। ऐसे में पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चाओं का केंद्र रही है। pawan singh mother

 

पवन सिंह को उनकी फिल्मों के अलावा उनके बेबाक बयानों और विवादों के लिए भी जाना जाता है। हालांकि इन सबसे परे पवन सिंह अपनी मां के साथ बेहद खास और खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। इसका खुलासा हाल ही में उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान किया हैं और बताया है कि इतने बड़े होने के बाद भी उन्हें उनकी मां से मार पड़ जाती है।

Pawan Singh

whatsapp channel

google news

 

परिवार के लाडले है पवन सिंह

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी और अपने परिवार को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई। इस दौरान पवन सिंह ने बताया कि उनका पारिवारिक बहुत खूबसूरत है। इसमें सबसे ज्यादा खूबसूरत बॉन्ड वह अपनी मां के साथ शेयर करते हैं। पवन सिंह कहते हैं कि उनकी मां हमेशा से यह बात कहती है कि वह बचपन से ही बहुत शैतान है और आज भी उनके अंदर का बचपना नहीं गया है। यही वजह है कि वह आज भी अपनी मां से पिटाई खा जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी मां आज भी उन्हें फटकार भी लगाती है और उन पर प्यार भी लुटाती है।pawan singh mother

मां खाना बनाते है पवन सिंह

पवन सिंह ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया था कि उनकी मां और उनके बीच इतना खूबसूरत रिश्ता है कि वह अपनी मां के लिए खुद खाना बनाते हैं। पवन सिंह ने कहा कि मां और बेटे का रिश्ता हमेशा ही बेहद खूबसूरत होता है। उनके और उनकी मां के बीच भी ऐसा ही रिश्ता है। वह घर में सबसे छोटे हैं और सबसे ज्यादा लाडले भी हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह के कितने भाई बहन हैं?

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के कुल 4 भाई बहन है। बता दे पवन सिंह के 2 भाई और 1 बहन उनसे बड़े हैं और चौथे नंबर पर खुद पवन सिंह है। पवन सिंह ने बताया कि परिवार में सबसे छोटा होने के कारण सभी लोग उनसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और सबसे ज्यादा लाड जताते हैं।

Pawan Singh

मां ने खोली पवन सिंह की पोल

इस इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह की मां ने भी एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की फिल्म भैया के साली ओढ़निया वाली उनकी रियल जिंदगी पर आधारित है। उनकी मां ने बताया कि पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था। वह उनके भाई की शाली थी। पवन सिंह उनसे प्यार करते थे और इसी कारण उन्होंने नीलम सिंह से शादी भी की थी।

Pawan Singh

पवन सिंह ने अपने भाई की साली के प्यार में गिरफ्तार होने के बाद ही इस फिल्म का टाइटल और इस फिल्म को बनाने का मन बनाया था। हालांकि बता दे पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने शादी के एक साल के अंदर ही सुसाइड कर लिया था। वहीं इस इंटरव्यू में  पवन सिंह की मां ने इस दौरान यह भी बताया कि वह अपने बेटे की हर फिल्म को एक बार नहीं बल्कि 3-4 बार देखती है।

Share on