पवन सिंह को पत्थर से मारा तो अक्षरा पर लुटाएं पैसे, खेसारी भी झेल चुके है लोगों की बेरुखी

Pawan Singh To Khesari Lal Yadav Face Misbehave in Live Show: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ हाल ही में एक लाइव शो के दौरान बदसलूकी हुई। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उन्हें पत्थर मारा जो सीधे उनके कान पर आकर लगा। इसके बाद पवन सिंह ने स्टेज से ही गाने को रोककर उन्हें पत्थर मारने वाले को काफी खरी-खोटी भी सुनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अकेले ऐसे स्टार नहीं है, जिनके साथ लाइव शो में बदसलूकी हुई है बल्कि इस लिस्ट में खेसारी से लेकर अक्षरा का नाम शामिल है।

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ हुई बदसलुकी

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें इंडस्ट्री का किंग कहा जाता है। पवन सिंह ने अपनी गायकी और अपनी एक्टिंग के जरिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी तहलका मचाया है। पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पवन सिंह इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर माने जाते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान पवन सिंह को पत्थर मारने का मामला सामने आया है, जिसके बाद गुस्साए एक्टर ने स्टेज पर काफी बवाल भी मचाया और बदसलूकी करने वाले को काफी खरी-खोटी भी सुनाई। इससे पहले भी पवन सिंह के साथ लाइव शो में बतमीजी हो चुकी है।

whatsapp channel

google news

 

अक्षरा सिंह पर शख्स ने लुटाये नोट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह लाइव शो के दौरान बदसलूकी का शिकार हो चुकी है। दरअसल हाल ही में एक लाइट शो के दौरान जब अक्षरा परफॉर्मेंस दे रही थी, तब एक शख्स ने अचानक से उन पर नोट लुटाना शुरू कर दिया। इसके बाद अक्षरा इतना भड़क गई कि वह लाइव शो छोड़कर वहां से चली गई।

खेसारी लाल यादव के शो में हुआ हंगामा 

इस लिस्ट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है। बीते साल नेपाल में एक लाइव शो के दौरान जैसे ही खेसारी वहां पहुंचे वहां काफी हंगामा मच गया। बात इतनी बढ़ गई कि लोगों ने वहां आगजनी जैसी घटना को भी अंजाम दे दिया। इस पूरे वाक्य से खेसारी लाल यादव इतने आहत हुए कि उन्होंने बाद में लाइव शो के दौरान लोगों से इस मामले पर शांत रहने की अपील की और साथ ही जांच पड़ताल की मांग भी की।

Share on