पवन सिंह Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह बनीं दुल्हन! मांग टीका से लेकर पिंक लहंगे तक के ब्राइडल लुक ने लुटा दिल, देखें तस्वीरें

Akshara Singh Bridle Look: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह हर दिन खबरों के गलियारों में छाई रहती है। अक्षरा सिंह का नाम उनकी फिल्मों, उनके गानों और उनके अवार्ड से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरता है। अक्षरा अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन ड्रामा, पॉलीटिकल ड्रामा और एक्शन रोमांस जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में है। यही वजह है कि अक्षरा सिंह के रील वीडियो भी शेयर होने के साथ ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते हैं। वही हाल ही में अक्षरा सिंह की कुछ लेटेस्ट ब्राइडल लुक की वीडियो सामने आई है, जिसमें अक्षरा सिंह का अट्रैक्टिव अंदाज़ देख उनके फैंस एक बार फिर उन पर दिल हार बैठे हैं।

Akshara Singh Bridle Look

दुल्हन बनीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का एक लेटेस्ट ब्राइडल लुक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जो शेयर होने के कुछ ही मिनटों में तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो क्लिप में अक्षरा सिंह एक बेहद शानदार दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। उनकी स्माइल से लेकर उनकी ब्राइडल चाल तक सब कुछ बेहद खूबसूरत लग रहा है। पिंक कलर के लहंगे में अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और अपने स्माइल से कहर ढा रही है हाथों में लगी मेहंदी और हैवी ज्वेलरी में अक्षरा सिंह का ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। मांग टीका से लेकर सुर्ख लाल रंग की चूड़ियां तक सब कुछ सुंदर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

whatsapp channel

google news

 

ब्राइडल लुक से अक्षरा ने लुटा फैंस का दिल

अक्षरा सिंह की इस ब्राइडल लुक की वीडियो सामने आने के बाद इस पर कमेंट करने वालों की भरमार लग गई है। इस दौरान फैंस ने जहां एक और अक्षरा सिंह से यह पूछा कि क्या वह शादी की तैयारी कर रही है… तो वहीं कई लोगों ने उनके इस ट्रेडिशनल अवतार को काफी पसंद किया। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के चेहरे का निखार और उनके चेहरे की चमक देख कई लोगों ने उनसे इसके पीछे की वजह भी पूछी है। तो कई लोगों ने उन्हें भोजपुरी की परम सुंदरी का टाइटल भी पहना दिया है।

Akshara Singh Bridle Look

पवन सिंह अफेयर्स के चलते विवादों में रहा नाम

बात अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें कि अक्षरा सिंह ने साल 2010 में एक्शन ड्रामा फिल्म सत्यमेव जयते से रवि किशन के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि फिल्मों से ज्यादा चर्चा उन्होंने पवन सिंह संग अफेयर को लेकर बटोरी है। एक दौर में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के लव अफेयर के चर्चे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप गॉसिप्स में से एक थे, लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे।

Akshara Singh Bridle Look

हाल फिलहाल अक्षरा सिंह इस साल रिलीज होने वाली अपनी तीन फिल्मों के प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी है। बता दे बीते साल अक्षरा सिंह बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आई थी, जहां से निकलने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी कई गुना बढ़ गई थी।

Share on