Pawan Singh And Akshara Singh Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और फैशन क्वीन अक्षरा सिंह की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक मानी जाती है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह जब भी स्क्रीन पर एक साथ नजर आते हैं, तो गदर मचा देते हैं। यही वजह है कि दोनों की फिल्मों से लेकर उनके गानों तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सुपरहिट फिल्मों और गानों में से एक है। पवन और अक्षरा की जोड़ी को पसंद करने वालों पर दोनों की जोड़ी का खुमार कुछ इस कदर रहता है कि अगर दोनों का कोई रील वीडियो भी आ जाए, तो वह भी लाखों करोड़ों के व्यूज के आंकड़े को पार कर जाता है।
सुपरहिट है अक्षरा-पवन की जोड़ी
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी ने सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी काफी लाइमलाइट बटोरी है। दोनों एक दौर में रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। हालांकि जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो दोनों एक-दूसरे पर काफी छींटाकशी करते नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए और यह रिश्ता टूट गया, लेकिन आज भी पवन और अक्षरा के पुराने गाने यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक उसके मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ते हैं।
यहां देखें ‘ललईया चूसS राजा जी’
हाल-फिलहाल पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक और गाना काफी धमाल मचा रहा है। बता दे यह गाना साल 2017 में वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने के बोल ‘ललईया चूस राजा जी’ है। यह गाना यूट्यूब पर 30 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री देख लोग खुद को उनकी जोड़ी की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की बोल्ड केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। दोनों की केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके ग्लैमरस अवतार ने भी लोगों को एक बार फिर पवन और अक्षरा का फैन बना दिया है। इस गाने में जहां अक्षरा हाई थाई स्लिट कट गाउन में अपनी बोल्ड अदाओं से पवन सिंह को घायल करती नजर आ रही है, तो वहीं पवन भी गाने में फुल एनर्जी में अक्षरा के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
जबरदस्त है पवन और अक्षरा की बोल्ड केमेस्ट्री
बता दे इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी थी। दोनों की आवाज इस गाने को और भी ज्यादा जबरदस्त बना रही है। वहीं इसके लिरिक्स मनीष तिवारी ने लिखे थे और इसे म्यूजिक अविनाश झा ने दिया था। इस वीडियो का निर्देशन अरविंद चौबे ने किया था, तो इसे कंपोज पारस मेधा ने किया था। फिलहाल 2017 में रिलीज हुआ यह गाना इस समय यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।