Parineeti Chopra Education: 12वीं में ऑल इंडिया टॉपर थी मैडम, जानते हैं होने वाले दुल्हें कितना पढ़े लिखे हैं?

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Education: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। परिणीति चोपड़ा जहां फिल्म इंडस्ट्री का नामचीन चेहरा है, तो वहीं राघव चड्ढा भी राज्यसभा सांसद है। दोनों बेहद अलग प्रोफेशन से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की पापुलैरिटी भी अलग-अलग दायरों में है। ऐसी में क्या आप जानते हैं कि इन दोनों के बीच पढ़ाई का कितना अंतर है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कितने पढ़े लिखे हैं?

कितनी पढ़ी लिखी है परिणीति चोपड़ा?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्ट्रेस में अपना नाम शुमार कर चुकी परिणीति चोपड़ा की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो बता दें कि वह हमेशा ही स्कूल टॉपर रही हैं। परिणीति ने अंबाला के एक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और उसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई करने चली गई, जहां से उन्होंने अपनी डिग्री हासिल की।

ये भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस कि पीछे से खुल गई सिलाई, कैमरे के कैद हुई Oops मोमेंट

whatsapp channel

google news

 

परिणीति चोपड़ा सिर्फ एक्टिंग और सिंगिंग में ही बेस्ट नहीं है, बल्कि पढ़ाई के मामले में भी काफी तेज है। यह बात बेहद कम लोगों को पता है कि अभिनय की दुनिया में आसमान की ऊंचाइयों को छू चुकी परिणीति चोपड़ा बिजनेस फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री हासिल कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक में भी ग्रेजुएशन किया है।

ऑल इंडिया टॉपर रह चुकी है परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने अपने 12वीं के रिजल्ट का खुलासा खुद एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान किया था। इस दौरान परिणीति ने बताया था कि वह 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट में शामिल थी। परिणीति ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में इकोनॉमिक्स में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

कितने पढ़े-लिखे हैं राघव चड्ढा?

राघव चड्ढा ने नई दिल्ली से स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी गए जहां से उन्होंने अपने बीकॉम की डिग्री हासिल की। इसके बाद राघव ने दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की पढ़ाई की। इतना ही नहीं इसके बाद वह लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई करने गए और यहीं पर परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

ये भी पढ़ेंकरोड़पति है परिणीति चोपड़ा, जाने होने वाले पति राघव चड्ढा कितना कमाते है?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। दोनों को बीते कुछ दिनों में लगातार एक साथ लंच और डिनर डेट पर सपोर्ट किया जा रहा है। दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में बात अगर दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत की करें तो बता दें कि दोनों कॉलेज में एक साथ थे। कॉलेज के बाद दोनों की अगली मुलाकात पंजाब में हुई थी, जब परिणीति चोपड़ा यहां एक फिल्म की शूटिंग के दौरान आई थी। इसके बाद बढ़ती बातों और मुलाकातों के साथ दोनों जल्द ही अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Share on