राघव चड्ढा से ज्यादा हैंडसम है उनके साले साहब, जानें क्या करते हैं परिणीति के भाई

Parineeti Chopra Family, Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement: लंबे इंतजार के बाद फाइनली परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई आज होने जा रही है। दोनों आज अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। बीते कई महीनों से लगातार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ सपोर्ट किया जा रहा था, जिसके बाद से दोनों की सगाई की ख़बरें लगातार तूल पकड़ रही थी। वही आज फाइनली दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहना कर अपना हमसफर ऑफिशियल तौर पर मान लेंगे। ऐसे में आइए हम आपको राघव चड्ढा के होने वाले ससुराल वालों यानी परिणीति चोपड़ा के परिवार के बारे में बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि परिणीति के दोनों भाई क्या करते हैं?

राघव चड्ढा के हैं 2-2 साले

परिणीति चोपड़ा अपनी फैमिली के बेहद करीब है। इस बात का जिक्र वह अपने कई इंटरव्यू और स्टेज शो के दौरान भी कर चुकी है। खास तौर पर वह अपने भाइयों से बेइंतहा प्यार करती हैं। परिणीति चोपड़ा और उनके भाइयों के बीच बेहद खूबसूरत बान्ड है। परिणीति के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके दो भाई हैं, जिनके वह बेहद करीब है। परिणीति के एक भाई का नाम सहज चोपड़ा है और दूसरे भाई का नाम शिवांग चोपड़ा है।

क्या करते हैं परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई?

बात परिणीति चोपड़ा के दोनों भाइयों की करें तो बता दे कि एक्ट्रेस दोनों भाइयों पर हमेशा तस्वीरों के जरिए प्यार लुटाती नजर आती है। तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और उनके दोनों भाइयों के बीच का क्यूट बॉन्ड भी अक्सर तारीफें बटोरता नजर आता है। हालांकि बता दें कि परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। बात परिणीति चोपड़ा के भाई सहज चोपड़ा की करें तो बता दें कि वह पेशे से वह एक एंटरप्रेन्योर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका फूड एंड ट्रैवल का बिजनेस है।

वही परिणीति चोपड़ा के दूसरे भाई का नाम शिवांग चोपड़ा है। शिवांग परिणीति के सबसे छोटे भाई हैं। परिणीति अक्सर यह कहती है कि वह अपने छोटे भाई से एक बेवी की तरह प्यार करती हैं। बता दे शिवा पेशे से एक डॉक्टर है और उन्होंने लंदन के किंग्स कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की है। परिणीति के दोनों भाई यानी राघव चड्ढा के होने वाले साले लुक के मामले में उन्हें काफी जबरदस्त टक्कर देते हैं। दोनों हैंडसम भी हैं और लुक वॉइस क्यूट भी है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।