होटल मे हाउसकीपिंग का काम करते थे पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी के चुरा लिए थे चप्पल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 30 मार्च 2021, 12:44 अपराह्न

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है और यही वजह है कि आज उनके फैन्स उन्हें बेशुमार प्यार देते है। अपने जीवन में भले ही पंकज त्रिपाठी ने बुलंदियों को छू लिया है लेकिन आज भी वह अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड में आने से पहले पंकज त्रिपाठी ने कई छोटे बड़े काम किये है जैसे की अपने गाँव में खेती करना, होटल में शेफ की नौकरी करना और फिर फाइव स्टार होटल में साफ सफाई का काम करना।

उन्होंने अपने शुरुवाती दिनों में बहुत मेहनत की है और आज उसी कड़ी मेहनत के बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। लेकिन क्या आप जानते है कि पंकज त्रिपाठी ने फाइव स्टार होटल में साफ सफाई का काम करने के दौरान ऐसा क्या किया था जिसके कारण मनोज बाजपेयी को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।दरअसल, कुछ दिनों पहले पंकज त्रिपाठी टीवी के लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में गए थे जहाँ उन्होंने अपनी स्ट्रगलिंग पीरियड से जुड़े कुछ किस्से सुनाए और इसी दौरान उन्होंने अपना एक बड़ा ही मजेदार किस्सा भी दर्शकों से साझा किया।

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जिस फाइव स्टार होटल में वह काम करते थे वहां सिर्फ एक दिन के लिए बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ठहरे थे और पंकज उनके बड़े फैन रहे हैं। ऐसे में जब यह बात पंकज त्रिपाठी को पता चली तो उन्होंने यह ठान लिया कि उन्हें एक बार मनोज बाजपेयी से मिलना है और अपनी ख्वाइश को पूरा करने के लिए उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद मनोज बाजपाई को खुद ही उन्हें अपने कमरे में बुलाना पड़ा।

इसलिए चुराये थे चप्पल

पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपाई के कमरे के बाहर से उनकी चप्पल चुरा ली थी जिसके बाद मनोज अपनी चप्पल को ढूंढने लगे और जब उन्हें चप्पल नही मिली तो उन्होंने हाउसकीपिंग को बुलाया। तब पंकज त्रिपाठी उनके सामने गए और उन्हें बताया कि चप्पल उन्होंने ही छिपा दी थी ताकि वह उन्हें अपने कमरे में बुलाये और उनसे पूछे। बाद में मनोज बाजपेयी ने वो चप्पल पंकज त्रिपाठी को तोहफे में दे दी थी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।