बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे उनके पिता बनारस तिवारी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 अगस्त 2023, 5:04 अपराह्न

Pankaj Tripathi Father Death: बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पंकज त्रिपाठी के पिता का आज निधन हो गया है।

Pankaj Tripathi Father Death: बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का आज निधन हो गया है। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस लिया है। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बेहद करीब हैं। अभिनेता अपने इंटरव्यूज में पिता के द्वारा दी गई सीख को दोहराते रहते हैं। बचपन में अपने गांव में बिताए हुए पल को लेकर हमेशा पंकज त्रिपाठी भावुक हो जाते हैं।

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन किसी उम्र या कोई बीमारी की वजह से हुआ है इस बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिहार के गोपालगंज में किया जाएगा। हालांकि अभी तक पंकज त्रिपाठी अपने गांव नहीं पहुंचे हैं। वह किसी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए हुए थे। पिता के निधन के खबर मिलते ही वह अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

माता-पिता गांव में ही रहते (Pankaj Tripathi Father Death)

पंकज त्रिपाठी अपने कैरियर की वजह से मुंबई में रहते हैं। उनके पिता और माता जी गांव में ही रहते हैं। पंकज त्रिपाठी ने अपने इंटरव्यूज में बताया है कि उनके पिता का मेरे इस अचीवमेंट में कोई भी दिलचस्पी नहीं है, उन्हें यह तक पता नहीं था कि उनका बेटा फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता है।

कल होगा अंतिम संस्कार

अभिनेता ने बताया था कि उनके पिता मुंबई एक बार आए हैं। उन्हें मुंबई की ऊंची ऊंची बिल्डिंग काफी पसंद है। पंकज त्रिपाठी के गांव पहुंचने के बाद उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी मंगलवार को अपने गांव पहुंच सकते हैं जिसके बाद उनके पिता की अंतिम विदाई दी जाएगी। यह पूरी रीति-रिवाज उनके पैतृक गांव में ही संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें- पंकज त्रिपाठी की बेटी Aashi Tripathi हैं हुस्न की मल्लिका, इनके आगे फेल हैं एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।