Monday, September 25, 2023

पंकज त्रिपाठी की बेटी है बेहद खूबसूरती, हर तस्वीर से बॉलीवुड अदाकाराओं को देती है करारी टक्कर

Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर वेब वल्ड तक अपने दमदार अभिनय का डंका बजाने वाले पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पंकज त्रिपाठी को आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में कालीन भैया के नाम से जाना जाता है। पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। मिर्जापुर 3 के दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। ऐसे में उनके तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi

कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने एंटरटेनमेंट की दुनिया से ही अपनी जिंदगी में करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। हालांकि इन सबके बावजूद वह बेहद सादा जीवन जीते नजर आते हैं और उनके इस सारे जीवन की झलक उनकी बेटी में भी दिखाई देती है, जो खूबसूरती के मामले में तो बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं है, लेकिन उनकी सादगी उनका सबसे बड़ा श्रृंगार है।

whatsapp

Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi

बेहद खूबसूरत है पंकज त्रिपाठी की बेटी

पंकज त्रिपाठी की बेटी का नाम आशी त्रिपाठी है, जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकाराओ से कम नहीं है। बॉलीवुड के स्टार किड्स के आगे आशी त्रिपाठी की सादगी किसी का भी दिल लूट सकती है। पिता इंडस्ट्री के इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन इन सबके बावजूद आशी त्रिपाठी हमेशा सादे और सिंपल अंदाज में ही नजर आई हैं। बात किसी इवेंट की हो या फैमिली फंक्शन की आशी त्रिपाठी की जब भी कोई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई वह उसमें बेहद सादे अंदाज में अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतती नजर आई।

google news

Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi

आशी त्रिपाठी की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस दौरान भी आशी बेहद सिंपल लुक में नजर आई थी। पंकज त्रिपाठी ने जब फैमिली फंक्शन की इन तस्वीरों को साझा किया, तो आशी की खूबसूरती की कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में तारीफ की।

Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi

फैमली के साथ समय बिताना पसंद करते है पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बेहद पसंद करते हैं, जिसकी झलक वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाते हैं। यहां वजह है कि पंकज कई बार अपनी फैमिली फोटोस को साझा कर फैंस के साथ अपनी फैमिली टाइम की यादों को साझा करते हैं। पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला की खूबसूरती तो हमेशा से सुर्खियों में रही है, लेकिन उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी किसी से कम नहीं है।

Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi

नेटिजंस भी करते हैं आशी की सादगी की तारीफ

सोशल मीडिया पर आशी त्रिपाठी की जब भी कोई तस्वीर वायरल होती है तो अक्सर फैंस उनके डेब्यू को लेकर भी सवाल करते हैं। साथ ही कई लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकारा से भी उनका कंपैरिजन करते हैं। आशी त्रिपाठी हमेशा सिंपल लुक में ही नजर आई है। वह पिता के साथ जब भी किसी इवेंट में भी दिखाई दी तब भी उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता है।

Kavita Tiwari
Kavita Tiwari
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles