Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर वेब वल्ड तक अपने दमदार अभिनय का डंका बजाने वाले पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पंकज त्रिपाठी को आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में कालीन भैया के नाम से जाना जाता है। पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। मिर्जापुर 3 के दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। ऐसे में उनके तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने एंटरटेनमेंट की दुनिया से ही अपनी जिंदगी में करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। हालांकि इन सबके बावजूद वह बेहद सादा जीवन जीते नजर आते हैं और उनके इस सारे जीवन की झलक उनकी बेटी में भी दिखाई देती है, जो खूबसूरती के मामले में तो बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं है, लेकिन उनकी सादगी उनका सबसे बड़ा श्रृंगार है।
बेहद खूबसूरत है पंकज त्रिपाठी की बेटी
पंकज त्रिपाठी की बेटी का नाम आशी त्रिपाठी है, जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकाराओ से कम नहीं है। बॉलीवुड के स्टार किड्स के आगे आशी त्रिपाठी की सादगी किसी का भी दिल लूट सकती है। पिता इंडस्ट्री के इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन इन सबके बावजूद आशी त्रिपाठी हमेशा सादे और सिंपल अंदाज में ही नजर आई हैं। बात किसी इवेंट की हो या फैमिली फंक्शन की आशी त्रिपाठी की जब भी कोई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई वह उसमें बेहद सादे अंदाज में अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतती नजर आई।
आशी त्रिपाठी की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस दौरान भी आशी बेहद सिंपल लुक में नजर आई थी। पंकज त्रिपाठी ने जब फैमिली फंक्शन की इन तस्वीरों को साझा किया, तो आशी की खूबसूरती की कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में तारीफ की।
फैमली के साथ समय बिताना पसंद करते है पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बेहद पसंद करते हैं, जिसकी झलक वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाते हैं। यहां वजह है कि पंकज कई बार अपनी फैमिली फोटोस को साझा कर फैंस के साथ अपनी फैमिली टाइम की यादों को साझा करते हैं। पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला की खूबसूरती तो हमेशा से सुर्खियों में रही है, लेकिन उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी किसी से कम नहीं है।
नेटिजंस भी करते हैं आशी की सादगी की तारीफ
सोशल मीडिया पर आशी त्रिपाठी की जब भी कोई तस्वीर वायरल होती है तो अक्सर फैंस उनके डेब्यू को लेकर भी सवाल करते हैं। साथ ही कई लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री की अदाकारा से भी उनका कंपैरिजन करते हैं। आशी त्रिपाठी हमेशा सिंपल लुक में ही नजर आई है। वह पिता के साथ जब भी किसी इवेंट में भी दिखाई दी तब भी उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता है।